ईशान खट्टर और बेटी जान्हवी कपूर के लिंकअप पर बोनी कपूर ने दिया रिएक्शन, दोनों के रिश्ते की बताई ये सच्चाई

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लिंकअप की खबरें लंबे वक्त से सुनने मिल रही हैं। अब इस पर एक्ट्रेस के पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने रिएक्शन देते हुए उनके रिश्ते की सच्चाई बताई है।

बोनी कपूर और जान्हवी कपूर (फोटो:ट्विटर)

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने एक साथ करण जौहर की फिल्म धड़क (Dhadak Movie) से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी और फिल्म काफी हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद कई बार इन दोनों के लिंकअप की खबरें भी आए दिन सुनने मिलती रही हैं।

ऐसी खबरें भी आई थी कि ये जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर (Janhvi Kapoor Ishaan Khatter Link Up Rumours) एक दूसरे के साथ अक्सर साथ वक्त बिताते हैं। कुछ वक्त पहले ऐसा भी सुनने मिला था कि ईशान जान्हवी के घर अक्सर जाते रहते हैं और वहां बोनी कपूर हमेशा उनका जमकर स्वागत करते हैं और वो भी ईशान को काफी पसंद करते हैं। अब इस पर बात करते हुए बोनी कपूर ने इसकी सच्चाई बताई है।

वेबसाइट स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, बोनी कपूर (Boney Kapoor On Janhvi Kapoor And Ishaan Khatter Relation) ने इस खबर को अफवाह करार देते हुए कहा, ‘हां, जान्हवी और ईशान ने साथ में फिल्म की थी और वो दोस्त बन गए हैं। मैं अपनी बेटी और ईशान के साथ उसकी दोस्ती का काफी इज्जत करता हूं।’

वहीं, ईशान हमेशा जान्हवी के घर आते-जाते रहते हैं और बोनी कपूर को उनके रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है इस पर कपूर खानदान के एक करीबी ने बात करते हुए इस खबर को पूरी तरह गलत बताया। उनके मुताबिक ईशान खट्टर धड़क के रिलीज के बाद कभी कपूर हाउस नहीं गए और जान्हवी के साथ दोस्ती से ज्यादा उनका रिश्ता और कुछ भी नहीं है।

रूही आफ्जा और कारगिल गर्ल के बीच फंसी जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस को बार-बार करना पड़ रहा है वजन में बदलाव…

यहां देखिए  जान्हवी कपूरी की 10 चौंकानेवाली बातें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।