Kanika Kapoor Coronavirus: मशहूर सिंगर कनिका कपूर हुईं कोरोना का शिकार, लखनऊ में कराया गया एडमिट

Kanika Kapoor Infected with Coronavirus: पंकज झा के एक ट्वीट के अनुसार वॉलीवुड की एक मशहूर गायिका की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कुछ ही दिनों पहले वे लंदन से लौटी थीं।

  |     |     |     |   Updated 
Kanika Kapoor Coronavirus: मशहूर सिंगर कनिका कपूर हुईं कोरोना का शिकार, लखनऊ में कराया गया एडमिट
सिंगर कनिका कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Kanika Kapoor Infected with Coronavirus: कोरोना वायरस का प्रभाव देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। खबर सामने आई है कि कनिका कपूर को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कनिका लंदन से आई थीं, कोरोना में लक्षण दिखने पर जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।

एबीपी न्यूज के संपादक पंकज झा के एक ट्वीट के अनुसार वॉलीवुड की एक मशहूर गायिका की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कुछ ही दिनों पहले वे लंदन से लौटी थीं। उन्होंने कोरोनावायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं। वहाँ उन्होंने डिनर पार्टी भी दी।

PM मोदी के जनता कर्फ्यू पर अमिताभ बच्चन ने दिया रिएक्शन, कहा-मैं जनता कर्फ्यू का सपोर्ट करता हूँ

कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ आई थीं। यहाँ उन्होंने सौ से भी ज़्यादा लोगों को ताज में पार्टी दी थी। कनिका लखनऊ के ताज में भी एक पार्टी में गयी थीं और वहाँ कई बड़े अफ़सरों और नेताओं से मुलाक़ात की। अब जब कनिका कोरोना पॉज़िटिव पाई गयी हैं तो उनकी बिल्डिंग में सभी लोग हैरान हैं।

PM Modi Speech On Coronavirus: पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, कहा- रविवार सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू

वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि लंदन से लौटने पर कनिका हवाईअड्डे के बाथरूम में छिप गईं और बाद में किसी को बिना बताए वहां से बाहर आ गईं।
इंडिया टुडे के सहयोगी संपादक पोलोमी साहा के एक ट्वीट से पता चलता है कि कनिका रविवार को यूनाइटेड किंगडम से लौटीं और अधिकारियों से अपनी यात्रा के बारे में छिपाया। जिसके बाद लखनऊ में, “उन्होंने कम से कम 100 लोगों के साथ एक पार्टी में भाग लिया।”

ANI द्वारा बताया जा रहा है कि बॉलीवुड गायक कनिका में कोरोना का सकारात्मक परीक्षण किया गया है। ट्वीट में बताया गया, “लखनऊ में कोरोनो वायरस के लिए 4 और व्यक्तियों ने सकारात्मक परीक्षण किया है। अब कुल मामलों की संख्या 9 हो गई है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन के ने बताया कि एक प्रमुख बॉलीवुड गायक उन चार लोगों में शामिल है। जिनका उत्तर प्रदेश में आज Coronavirus के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply