फिल्म रजनीगंधा से मिली थी विद्या सिन्हा को पहचान, याद आएंगे उनकी इन फिल्मों और सीरियल्स के किरदार

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) का गुरुवार दोपहर मुंबई में निधन हो गया। दिल और फेफड़े की बीमारी के चलते उन्हें बीते रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  |     |     |     |   Updated 
फिल्म रजनीगंधा से मिली थी विद्या सिन्हा को पहचान, याद आएंगे उनकी इन फिल्मों और सीरियल्स के किरदार
रजनीगंधा फिल्म में विद्या सिन्हा के किरदार को काफी पसंद किया गया था। (फोटो- सोशल मीडिया)

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) ने बीते गुरुवार दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल और फेफड़े की बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद रविवार को उन्हें जुहू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। विद्या सिन्हा अपने पीछे यादगार फिल्मों और टीवी सीरियल्स का हसीन कारवां छोड़ गई हैं।

साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म रजनीगंधा ने विद्या सिन्हा को रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम दीपा कपूर था। इस फिल्म की वजह से बॉलीवुड में उन्हें ‘रजनीगंधा गर्ल’ कहकर बुलाया जाने लगा। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। लव ट्रायंगल एंगल वाली इस फिल्म का निर्देशन बासु चटर्जी ने किया था।

70 के दशक में बड़े बजट वाली फिल्मों को टक्कर देते हुए मिडिल क्लास भारतीयों की लव स्टोरी की झलक दिखाने वाली इस फिल्म ने दर्जनों अवॉर्ड अपने नाम किए थे। रजनीगंधा फिल्म में विद्या सिन्हा के अलावा अमोल पालेकर और दिनेश ठाकुर अहम किरदारों में थे। इसके बाद साल 1976 में उन्होंने एक बार फिर अमोल पालेकर के साथ छोटी सी बात फिल्म में काम किया।

यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वह ‘पति, पत्नी और वो’, ‘मीरा’, ‘मगरूर’, ‘स्वयंवर’, ‘राजा काका’, ‘जोश’, ‘सफेद झूठ’, ‘किताब’, ‘सबूत’, ‘लव स्टोरी’, ‘हवस’, ‘मेरा जीवन’, ‘इंकार’ जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई मशहूर टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। विद्या सिन्हा सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी नजर आई थीं।

विद्या सिन्हा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने दो शादियां की थीं। उनके पहले पति का नाम वेंकटेश्वरन अय्यर था। 80 का दशक शुरू होने के बाद उनके पति बीमार रहने लगे। पति का ध्यान रखने के लिए वह बॉलीवुड को अलविदा कहकर सिडनी चली गईं। पति की मौत के बाद वह भारत लौट आईं। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एक डॉक्टर से शादी की। 8 साल बाद उनका तलाक हो गया। पति के खिलाफ उन्होंने कोर्ट केस भी किया था, जिसे वह जीत गई थीं।

अक्षय कुमार सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक, पूर्व CM के इन कार्यों को किया याद

सुषमा स्वराज के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply