बर्थडे पर दीपिका पादुकोण को लगा बड़ा झटका, लांच होते ही डाउन हुई उनकी वेबसाइट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैंस करते रहे इंतज़ार, आते ही डाउन हुआ मस्तानी का वेबसाइट

  |     |     |     |   Published 
बर्थडे पर दीपिका पादुकोण को लगा बड़ा झटका, लांच होते ही डाउन हुई उनकी वेबसाइट
दीपिका पादुकोण के फैंस करते रहे इंतज़ार, आते ही डाउन हुआ मस्तानी का वेबसाइट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को एक तोहफा देने वाली थी| आज उनके बर्थडे पर उन्होंने अपना वेबसाइट, deepikapadukone.com लांच किया था| हालाँकि इससे पहले कि लोगों को उनके वेबसाइट की पहली झलक मिलती उनका वेबसाइट डाउन हो गया| दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके फैंस को याद दिलाया था कि उनका वेबसाइट एक घंटे में लाइव होने वाला है| फैंस इंतज़ार कर रहे थे तभी दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर अपने वेबसाइट की लिंक शेयर की थी|

लेकिन फैंस इंतज़ार करते ही रह गए और उन्हें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वेबसाइट की झलक नहीं मिली| दीपिका पादुकोण का साइट बार-बार ओपन करने पर भी नहीं खुला| हो सकता है कि इसकी कोई टेक्नीकल वजह हो| ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि दीपिका जल्द से जल्द इस परेशानी का हल निकालें और फैंस को वो सरप्राइज़ दें जिसका उन्हें कबसे इंतज़ार है|

ये तो आपको पता है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं| शादी के बाद ये उनका पहला बर्थडे है इसलिए वो इसे अपने पति यानी सिंबा स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ मना रही हैं| दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को दो महीने होने को आ रहे हैं| दीपिका हुए रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को शादी की थी| ऐसे में एक तरफ दीपिका अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हो गयी थी वहीँ रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा रिलीज़ के लिए लग गयी थी|

इस साल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) शायद किसी फिल्म में साथ नज़र नहीं आएंगे| दीपिका पादुकोण पद्मावत के बाद सपना दीदी के किरदार में नज़र आने वाली हैं| वहीँ रणवीर सिंह के पास गली बॉय जैसी फिल्म है|

क्या आप इस जोड़ी को दोबारा एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड है? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply