अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी पर लगा ब्रेक, एक्टर ने बताई ये वजह

अर्जुन कपूर ने कहा, 'मेरा बचपन काफी मजेदार रहा हैं। मैं किसी भी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करता हूं और मैं किसी भी काम को समय देकर करना पसंद करता हूं। आप सब की दुआओं के लिए आपको मैं धन्यवाद करता हूं।'

  |     |     |     |   Published 
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी पर लगा ब्रेक, एक्टर ने बताई ये वजह
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (फोटो:यूट्यूब)

लंबे वक्त से ऐसी ख़बरें आ रही थी की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन इन सारी खबरों को अफवाह बताते हुए अर्जुन कपूर ने इस बात से इंकार किया है। अर्जुन कपूर ने कहा कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं हैं। एक्टर के इस जवाब से इतने महीनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है। इसके साथ साथ उन्होंने यह भी खुलासा किया की आखिर क्यों वो मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को ज्यादा समय देना चाहते हैं।

अर्जुन कपूर किसी भी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करते हैं। हाल ही एक्टर ने में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऐसे ही कई सारी बातों का खुलासा किया। अर्जुन ने कहा, ‘मेरा बचपन काफी मजेदार रहा हैं। मैं किसी भी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करता हूं और मैं किसी भी काम को समय देकर करना पसंद करता हूं। आप सब की दुआओं के लिए आपको मैं धन्यवाद करता हूं।’

अर्जुन कपूर ने इसके बाद अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा-

‘मैं जब भी शादी करुंगा तो आप सब को बताऊंगा, ये कोई छुपाने वाली बात नहीं हैं और न मैं इसे छुपाउंगा। मेरा इस साल शादी का कोई प्लान नहीं हैं। अभी मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं।’

अर्जुन कपूर ने मीडिया और उन सब लोगों का धन्यवाद किया जो उनके पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में इंटरेस्ट दिखाते हैं। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह एक एक्टर हैं और लोगों की उनकी लाइफ में काफी रूचि रहती हैं। इस कारण लोग उनके बारे में अटकलें लगाते रहते हैं और उनके कई दोस्तों की शादी हो गई हैं। इस कारण लोगो को लगता हैं की उन्हें (अर्जुन कपूर) भी शादी कर लेनी चाहिए। लेकिन एक्टर इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

यहाँ देखिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से जुड़ा वीडियो …

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रत्नेश मिश्रा

बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.

ratnesh.mishra@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply