अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं? वेलेंटाइन डे पर एक्टर ने कहा- मैं सिंगल हूं!

बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इस साल शादी करने की खबरें हैं। 'वेलेंटाइन डे' पर अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

  |     |     |     |   Updated 
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं? वेलेंटाइन डे पर एक्टर ने कहा- मैं सिंगल हूं!
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के लव बर्ड्स हैं। दोनों अक्सर मुंबई के रेस्टोरेंट्स, पार्टी और बी-टाउन इवेंट्स में साथ दिखते रहते हैं। अर्जुन कपूर ने ‘वेलेंटाइन डे’ पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मजाकिया लहजे में खुद को सिंगल बताया। दरअसल अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘गुंडे’ के पांच साल पूरे होने पर फिल्म का यह वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने फिल्म के अपने को-स्टार रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और डायरेक्टर अली अब्बास जफर को टैग किया।

अर्जुन कपूर ने वीडियो के कैप्शन में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के शादी होने का दुख जताया। अर्जुन लिखते हैं, ‘मेरे वेलेंटाइंस डे के पार्टनर्स बिक्रम और नंदिता (फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम था) को इस वेलेंटाइन डे पर उनके नए पार्टनर्स मिल गए हैं। उन्होंने मुझे और अली अब्बास जफर को छोड़ दिया, लेकिन टेंशन नहीं लेने का अली भाई क्योंकि अपना टाइम आएगा। गुंडे फिल्म के पांच साल पूरे।’

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया यह वीडियो…

बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कहा गया था कि अर्जुन कपूर इससे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे। अर्जुन ने अर्पिता से ब्रेकअप कर लिया था। जिसके बाद अर्जुन का नाम मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ा। उस समय मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी थीं। उस दौरान जब यह बात सलमान को पता चली तो वह अर्जुन से काफी नाराज हुए थे।

अर्जुन ने किसी तरह सलमान खान को मनाया और बताया कि यह सब अफवाह है और वह खान फैमिली को कभी नुकसान नहीं कर सकते। मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद जब अर्जुन मलाइका के साथ पब्लिकली दिखे तो सलमान खान का पारा चढ़ गया। यहां तक कहा गया कि सलमान ने अपने घर में अर्जुन के पिता बोनी कपूर तक की एंट्री पर बैन लगा दिया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से कपूर परिवार को कोई आपत्ति नहीं है और यह कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply