बचपन में साथ पढ़ीं लेकिन टीनएज में ऐसे हुई थी अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा असम के प्राइमरी स्कूल में साथ पढ़ी हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

  |     |     |     |   Published 
बचपन में साथ पढ़ीं लेकिन टीनएज में ऐसे हुई थी अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी की मुलाकात, देखिए तस्वीरें
अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी ने प्राइमरी स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी। (फोटो- ट्विटर)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी रावत से शादी की थी। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की। अब आप सोच रहे होंगे कि इन दोनों बातों में कॉमन क्या है। दरअसल साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा का कनेक्शन महज क्रिकेटर्स वाइव्स होने का ही नहीं है बल्कि दोनों ने बचपन में असम के एक ही स्कूल में साथ पढ़ाई की है। अनुष्का और साक्षी की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा फैन क्लब नाम से चलाए जा रहे ट्विटर हैंडल से अनुष्का और साक्षी धोनी की बचपन और टीनएज की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में कर्नल के पद पर तैनात थे। देश के कई हिस्सों में उनकी पोस्टिंग हुई थी। असम में पोस्टिंग के दौरान अनुष्का जिस सेंट मेरी प्राइमरी स्कूल में पढ़ी थीं, उसी स्कूल से साक्षी धोनी ने भी पढ़ाई की थी। टीनएज में अनुष्का और साक्षी की मुलाकात का किस्सा भी बेहद मजेदार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं अनुष्का और साक्षी की यह तस्वीरें…

अनुष्का शर्मा ने सुनाया था साक्षी धोनी से मजेदार मुलाकात का किस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2013 में इंडिया टुडे ग्रुप के एक कार्यक्रम में अनुष्का शर्मा ने साक्षी धोनी से दोबारा मुलाकात का किस्सा सुनाते हुए कहा था, ‘साक्षी और मैं असम के एक छोटे से कस्बे में साथ रहे थे। जब साक्षी ने मुझे बताया कि वो वहां रह चुकी है तो मैंने उससे कहा वाह, मैं भी वहां रह चुकी हूं। उसने कहा कि मैंने इस स्कूल से पढ़ाई की है तो मैं बोली कि मैंने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की है। फिर मुझे स्कूल से साक्षी और मेरे बचपन की तस्वीरें मिलीं। एक तस्वीर में साक्षी ने परियों वाली ड्रेस पहनी हुई है और मैंने माधुरी दीक्षित स्टाइल वाला घाघरा पहना हुआ है क्योंकि वो हमेशा से मेरी फेवरिट रही हैं। साक्षी बहुत फनी लग रही है।’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं अनुष्का और साक्षी की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर अनुष्का और साक्षी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें में उनके दोस्त और एक तस्वीर में अनुष्का के भाई कर्णेश भी नजर आ रहे हैं। किसी ने सच ही कहा है कि यह दुनिया बहुत छोटी है, कौन, किसे, कब और कहां मिल जाए यह कोई नहीं जानता। किसे पता था कि बड़े होकर अनुष्का और साक्षी इस तरह मिलेंगी और इंडियन क्रिकेट टीम से उनका कनेक्शन कुछ खास रहेगा। बताते चलें कि इस समय टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला चल रहा है। अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी भी न्यूजीलैंड में हैं। अनुष्का और विराट वहां की अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस से शेयर कर चुके हैं।

देखें अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की तस्वीरें…

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply