न्यूटन को सीक्रेट बैलट की कॉपी कहने वालों को अनुराग कश्यप ने बताया दोनों फिल्मों का अंतर  

न्यूटन के सीक्रिट बैलट की कॉपी होने की बात पर भड़के अनुराग कश्यप

  |     |     |     |   Published 
न्यूटन को सीक्रेट बैलट की कॉपी कहने वालों को अनुराग कश्यप ने बताया दोनों फिल्मों का अंतर  

एक तरफ जहाँ राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन ऑस्कर में एंट्री मिलने की वजह से हर जगह छाया हुआ है वहीँ कुछ लोग न्यूटन की कहानी को ईरानी फिल्म सीक्रिट बैलट की कॉपी कह रहे हैं| इस बारे में बात करते हुए न्यूटन के डायरेक्टर अमित मसूरकर ने बताया था कि उन्होंने फिल्म सीक्रिट बैलट अबतक देखी ही नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट लिख ली थी। शूट में जाने से पहले मेरे एक दोस्त ने मुझे ‘सीक्रिट बैलट’ के बारे में बताया। तब फिल्म यूट्यूब पर थी, मैंने फिल्म के कुछ हिस्से देखे लेकिन वे मेरी कहानी से एकदम अलग थे। ‘सीक्रिट बैलट’ में एक महिला घर-घर जाकर वोट इकट्ठे करती है जबकि मेरी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। साथ ही, फिल्म में रोमांटिक ट्रैक भी है जबकि न्यूटन में ऐसा नहीं है। मैं जानता था कि एक दिन ‘न्यूटन’ को कॉपी बताया जाएगा लेकिन हम क्या कर सकते हैं? जब भी आप कोई कहानी लिखते हैं तो इस बात की पूरी संभावना होती है कि उससे मेल खाता पहले ही कोई लिख चुका हो।”

खैर, अब फिल्म इ तरफ जहाँ ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई है तो ऐसे में इस खबर ने अनुराग कश्यप को परेशान  कर दिया जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इस खबर का जवाब देते हुए ट्वीटस किये और फिल्म के बारे में ऐसा कहने वालों पर निशाना साधा|

कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा, “न्यूटन ‘सीक्रिट बैलेट’ से इतनी ही प्रेरित है जितनी ‘द एवेंजर्स’ से ‘वतन के रखवाले’।”

गौरतलब है कि, न्यूटन को अमित मासुरकर द्वारा डायरेक्ट किया गया है| इस फिल्म में राजकुमार राव ने लीड रोल प्ले किया है वहीँ पंकज त्रिपाठी, अंजली पाटिल, रघुबीर यादव, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं| ऑस्कर में ‘न्यूटन’ के साथ साथ स्वीडन फिल्म ‘द स्क्वायर’, जर्मनी की ‘इन द फेड’, कंबोडिया की ‘फर्स्ट दे किल्ड माई फादर’, पाकिस्तान की ‘सावन’ जैसी फिल्में भी होंगी| 90वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स में होने वाला है|

आप राजकुमार राव और फिल्म न्यूटन के लिए क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply