रणवीर सिंह ने अपने ‘रिश्तेदार’ अनिल कपूर को भी नहीं भेजा शादी का न्योता, हो सकते हैं नाराज

दीपिका-रणवीर ने अपनी शादी में ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया जिसके बाद...

  |     |     |     |   Updated 
रणवीर सिंह ने अपने ‘रिश्तेदार’ अनिल कपूर को भी नहीं भेजा शादी का न्योता, हो सकते हैं नाराज

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण और बाजीरॉव रणवीर सिहं की शादी का सारी रस्में 14-15 नवंबर को की जाएंगी। दीपिका-रणवीर इस समय शादी की हर एक रस्मों की पूरी तरह से एंजॉय करने में लगे हुए हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर उनके साथ सिर्फ परिवार के बेहद ही करीब लोग शामिल हैं। यहां तक शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवु़ड एक्टर अनिल कपूर तक को इनवाइट भी नहीं किया गया, जबकि वो रणवीर के को स्टार होने से पहले उनके परिवार के सदस्य भी हैं। ऐसे में अनिल कपूर के नाराज होने की खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी बॉलीवुड सेलेब्स को दीपिका पादुकोण -रणवीर सिंह ने इनवाइट नहीं किया गया है। यहां तक की रणवीर और दीपिका की शादी के लिए परिवार के ज्यादा सदस्यों को भी नहीं बुलाया गया । इसी के साथ ही अनिल कपूर और उनके परिवार को रणवीर और दीपिका ने शादी के लिए इनवाइट नहीं किया। जबकि रणवीर के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं। इसके बावजूद भी कपूर परिवार को नहीं बुलाया गया। फिलहाल अनिल कपूर इस चीज से परेशान हैं कि परिवार के सदस्य होने के नाते भी उन्हें शादी के लिए बुलाया नहीं गया। इस समय कपूर परिवार लंदन में छुट्टियां माना रहा है।

देखें दीपवीर की फोटो…

इन मेहमानों से सजेगी महफिल…

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में बॉलीवुड के चार सदस्य शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी। इसमें संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा का नाम शामिल था। सूत्रों के मुताबिक आज यानी की 14 नवबंर को सुबह 9 बजे शाहरुख खान, फराह खान और संजय लीला भंसाली इटली के लेक कोमो पहुंच गए हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका ने अपनी शादी के लिए बॉलीवुड से इन चार सदस्यों को ही बुलाया है। इसकी एक खास वजह है। संजय लीला भंसाली रणवीर सिंह और दीपिका की जिंदगी में खास अहमियत रखते हैं। संजय लीला की फिल्म राम लीला की शूटिंग के दौरान ही रणवीर और दीपिका को प्यार हुआ था।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply