सोनम कपूर से शादी के एक महीने बाद आनंद आहूजा को हो रही है ये परेशानी

आनंद आहूजा को हो रही है ये परेशानी

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर से शादी के एक महीने बाद आनंद आहूजा को हो रही है ये परेशानी
आनंद आहूजा को हो रही है ये परेशानी

सोनम और आनंद की शादी को अभी कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन उन्हें सोनम की इस बात से शिकायत है| जी हाँ! जहाँ भी आनंद पहुँचते हैं वहां मीडिया उनकी तसवीरें खींचने लगती है जो उन्हें पसंद नहीं है| हालाँकि अब वो बॉलीवुड की इतनी बड़ी सेलेब सोनम कपूर के पति हैं तो मीडिया अपनी तस्वीर खींचने के लिए हर जगह पहुँच ही जाती है| सोनम का कहना था कि, “मीडिया को समझना चाहिए कि आनंद एक आम इंसान हैं। वह सेलीब्रिटी नहीं है और न ही बनना चाहते हैं। इसलिए मीडिया को उन्हें छोड़ देना चाहिए और बात-बात पर उन पर कमेंट और आर्टिकल नहीं लिखने चाहिए। ”

यही नहीं बल्कि सोनम कपूर ने कहा, “यही वजह थी कि जब मैं आनंद को डेट कर रही थी तो ये बात किसी को नहीं थी, क्योंकि मैं जानती थीं कि उसके बाद मीडिया आनंद को छोड़ेगी नहीं और हर जगह उन्हें स्पॉट करती रहेगी।

आपको बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2014 में एक दुसरे से मिले थे| हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने बताया कि प्रेम रतन धन पायो के दौरान उनका और आनंद का मिलना हुआ था| हालाँकि इसके पहले भी मैंने अच्छी फिल्में की थी लेकिन जबसे वो मेरी लाइफ में आये तबसे मेरी करियर बहुत आगे गया है| वो मेरे लिए लकी चार्म हैं|

दोनों की शादी 8 मई को हुई थी जहाँ पर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे| इनकी शादी में शाहरुख़ खान, सलमान खान, जैकलिन फर्नांडेज़, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, वरुण धवन समेत इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर्स नज़र आये|

आपको बता दें सोनम कपूर ने अपने नाम के साथ शादी के बाद आहूजा जोड़ लिया जिसके बाद वो चर्चा का विषय बन गयी थी|जिसके बाद कई लोगों ने उनपर सवाल किया कि वो खुद को फैमिनिस्ट कहती हैं| तो उन्होंने अपना नाम क्यों बदल लिया इसपर सोनम कपूर ने इंडिया टुडे को जवाब देते हुए कहा कि, “मैं बहुत समय से आनंद के साथ रिलेशन में थी| ये फैसला लेने में मुझे लंबा समय लगा| अपने नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाना अंत में मेरी चॉइस है|

यही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “अगर लोग फेमिनिज्म का कॉन्सेप्ट नहीं समझते तो उन्हें ऑनलाइन जाकर इसके बारे में पढ़ना चाहिए| वैसे भी लोगों को कैसे पता कि आनंद ने अपना नाम नहीं बदला है?”

गौरतलब है कि आनंद ने भी सोशल मीडिया पर अपने नाम के बीच में सोनम कपूर के नाम का पहला अक्षर S लगाया है|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply