अलका याग्निक को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया ये बड़ा सम्मान, बैकग्राउंड सिंगर ने बताई अवार्ड मिलने की वजह

अलका याग्निक (Alka Yagnik) को अब तक 7 बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है, जोकि खुद भी एक रिकॉर्ड है। उनके अवार्ड में अब एक और नाम जुड़ गया है। उन्हें आज अटल मिथिला सम्मान (Atal Mithila Samman) से नवाजा गया है।

  |     |     |     |   Updated 
अलका याग्निक को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया ये बड़ा सम्मान, बैकग्राउंड सिंगर ने बताई अवार्ड मिलने की वजह
अलका याग्निक अटल मिथिला सम्मान लेते हुए। (फोटोः फेसबुक)

बॉलीवुड की पॉपुलर बैकग्राउंड सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik Song)  किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वे पिछले तीन दशकों से अपनी आवाजा से लोगों को दीवाना बना रही हैं। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वह सबसे ज्यादा गाने वाली 5वीं बैकग्राउंड सिंगर हैं। उन्हें अब तक 7 बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है, जोकि खुद भी एक रिकॉर्ड है। उनके अवार्ड में अब एक और नाम जुड़ गया है। उन्हें आज अटल मिथिला सम्मान से नवाजा गया है।

अलका याग्निक (Alka Yagnik) को अटल मिथिला सम्मान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों मिला। यह सम्मान मिलने के बाद अलका याग्निक इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और फेसबुक पर लिखा,’सिंगिंग और म्यूजिक के क्षेत्र अमुल्य योगदान के जरिए नए भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक बनावट को मजबूत करने के लिए मुझे अटल मिथिला सम्मान मिला। यह सम्मान मुझे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला।’

यहां देखिए अलका याग्निक का फेसबुक पोस्ट-

Honoured to received “Atal Mithila Samman” award for my invaluable contribution in the field of singing/music to enrich…

Posted by Singer Alka Yagnik on Sunday, August 18, 2019

आपको बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की याद में अटल मिथिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये सम्मान कार्यक्रम जो अटल जी के नाम से जोड़ा गया है जोकि बहुत ही अच्छा है। यह मिथिला क्षेत्र का कार्यक्रम है। इस भाषा में जो मिठास है, उतना किसी भी भाषा में नहीं है। जो ये भाषा नहीं भी जानता, वह भी इसे आसानी से समझ जाता है।

अलका याग्निक के गाने सुपरहिट

अलका याग्निक देश के सभी बड़े सिंगर्स के साथ काम किया है। उनकी आवाज बहुत ही मीठी है। उन्होंने कुछ कुछ होता है, टिप टिप बरसा पानी, परदेसी परदेसी, छम्मा छम्मा, पूछो ज़रा पूछो, एक दो तीन, चांद छुपा बादल में, लाल दुपट्टा, मुझको राणाजी और बाजीगर ओ बाजीगर जैसे कई सुपरहिट गाने दिए, जो लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं।

अल्का याग्निक ने रिमिक्स गानों पर दिया रिएक्शन- डांस और पार्टी वाले गाने बनाने है तो नए बनाइये

यहां देखिये अलका याग्निक का इंटरव्यू…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

    Anonymous

    Alka Yagnik ji ko 7 baar filmfare aur 2 baar national award mile hai. News report ko itni bhi akal nahi ki before publishing ek baar research kare.
    Waise Alka Yagnik ji is best… she deserve for more many awards..

Leave a Reply