अक्षय कुमार क्या सच में चंद्रयान 3 के लिए दे रहे हैं मिशन मंगल की कमाई? फिल्म के डायरेक्टर ने बताई ये सच्चाई

इसरो के मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayan 2) में आई बाधा के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म मिशन मंगल की कमाई इसरो के अगले मिशन यानी चंद्रयान 3 के लिए दान करेंगे। लेकिन यह सच नहीं है।

  |     |     |     |   Updated 
अक्षय कुमार क्या सच में चंद्रयान 3 के लिए दे रहे हैं मिशन मंगल की कमाई? फिल्म के डायरेक्टर ने बताई ये सच्चाई
क्या अक्षय कुमार चंद्रयान 3 के लिए फिल्म मिशन मंगल की कमाई दान करेंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO Mission Chandrayan 2) के मिशन चंद्रयान 2 में आई बाधा के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म मिशन मंगल की कमाई इसरो के अगले मिशन यानी चंद्रयान 3 के लिए दान करेंगे। लेकिन यह सच नहीं है। अक्षय कुमार की सहयोगी और मिशन मंगल के को-प्रोड्यूसर आर बाल्की ने इस तरह की खबरों को खारिज किया है। चंद्रयान 2 भारत का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा मिशन था जिसे इसरो ने तैयार किया था। इसरो का 7 सितंबर को चंद्रयान 2 मिशन के चंद्रमा ऑर्बिटर विक्रम लैंडर के लैंड करने से कुछ किलोमीटर की दूरी पर संपर्क टूट गया था।

इसके बाद पता चला कि विक्रम लैंडर दिखाई दिया है और इसरो इससे संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट रविवार से आने शुरू हुए। इन वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार चंद्रयान 3 (Akshay Kumar Donate For Chandrayan 3)  के लिए दान करेंगे। इतना ही नहीं, उनकी तुलना सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan New Film) से की जा रही है। इन तीनों को गद्दार भी बोला जा रहा है। अंजली कृष्णा पंडित नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा,’अक्षय कुमार की घोषणा फिल्म मिशन मंगल की कमाई चंद्रयान 3 को दान करेंगें। दिल जीत लिया खिलाडी ने और कुछ ऐसी हिन्दू लडकियां है जिन्हें सलमान, अमीर, शाहरुख पसन्द है। तुम लोग समझती क्यों नहीं हो ये गद्दार हैं। ये पाकिस्तान में दान देते हैं। पोस्ट अच्छी लगे तो रिट्वीट कीजिए।’

यहां देखिए यूजर का ट्वीट-

मिशन मंगल के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने बताई ये सच्चाई

इस तरह की वायरल पोस्ट को लेकर अक्षय कुमार की सहयोगी ने कहा कि चंद्रयान 2 में आई बाधा के बाद से उन्होंने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। वहीं, मिशन मंगल (Mission Mangal Box Office Collection) के डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर आर बाल्की ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस तरह की फर्जी खबरें कहा से आती हैं। उन्होंने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की। यह सब फर्जी है। चंद्रयान 3 मिशन साल 2024 में जापान की स्पेस एजेंसी(JAXA) और इसरो के साथ मिलकर काम करेगी।

यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट-

फिल्म मिशन मंगल की कमाई चंद्रयान 3 को दान करने वाले अक्षय कुमार जी का आज बर्थडे है कोई जाग रहा है तो Wish कर दो दोस्तों 🇮🇳Happy birthday Ashay Kumar ji

Posted by Ankush Agrawal on Sunday, September 8, 2019

#রিয়েল_হিরো_অক্ষয়

Posted by Society and Culture on Saturday, September 7, 2019

अक्षय कुमार करेंगे कॉलीवुड की इस फिल्म के हिंदी रीमेक में काम, मूवी में पहली बार निभाएंगे ये किरदार

अक्षय कुमार ने खुद को आग लगाकर रैंप पर ढाया कहर, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply