Women’s Periods problem: पीरियड्स के दौरान महिलाओं और लड़कियों को इन बातों का ख़ास ध्यान रखना बहुत जरूरी है

पीरियड्स महिलाओं के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई चीज़ों से सतर्क रहना पड़ता है। खाने से लेकर पिने तक सब कुछ टाइम टेबल से लेना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान हमें क्या करना चाहिए और किन चीज़ों से दूर रहना चाहिए यहाँ पढ़े और अपनी ज़िंदगी से जुड़ी हर महिला को इस नियम का पालन करने की सलाह दे :

  |     |     |     |   Published 
Women’s Periods problem: पीरियड्स के दौरान महिलाओं और लड़कियों को इन बातों का ख़ास ध्यान रखना बहुत जरूरी है
पीरियड्स की समस्या

Women’s Periods problem: पीरियड्स आना महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। पीरियड्स होने की वजह से महिलाएं कई खतरनाक बीमारियों से भी दूर रहती है। आज के इस समय में प्रदूषण बहुत ज्यादा होने की वजह से कई महिलाओं को पीरियड्स की समस्याओं से भी झेलना पड़ता है। महिलाओं और लड़कियों में कई तरह की पीरियड्स से संभंधित बीमारियां बढ़ती जा रही है। बता दे पीरियड्स के समय में हमें बहुत ही ज्यादा सतर्क रहना चाहिए खाने-पिने का भी ध्यान रखना चाहिए। कई बार गलत खाने-पिने की वजह से हमें पीरियड्स के कई बीमारियों को झेलना पड़ता है। सर्वे के रिपोर्ट्स के हिसाब से देखा जाए तो आज की तारीख में ज्यादा मात्रा में महिलाओं और लड़कियों को PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) रोग से झूझना पड़ रहा है। PCOS एक ऐसा रोग है जो हार्मोनल डिस्बैलेंस होने की वजह से होता है। वही दूसरी ओर, कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है। आज हम आपको पीरियड्स के कई तरह की समस्याओं के बारे में बताएंगे। जो महिलाओं के लिए जानना बहुत जरूरी है।

पीरियड्स के दौरान इन चीज़ों का रखना है ख़ास ध्यान:

– पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर को बहुत ज्यादा पानी पिने की अवसक्ता होती है।
दिन में 6-8 गिलास पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहेगी। डाइजेशन अच्छा होगा। दर्द और तकलीफ में फायदा होगा।

– पीरियड्स के दौरान हेल्दी डाइट लें और ऑयली फ़ूड जैसी अन्हेल्थी फूड से दूर रहे:

ग्रीन वेजिटेबल्स, सलाद, ग्रीन टी, केला, पपीता, डार्क चॉकलेट्स, फिश, ड्राय फ्रूट्स और नट्स जैसी चीजें खाएं। जंक फूड से बहुत दूर रहे। ऑयली फूड खाने से पीरियड्स की तकलीफ बहुत बढ़ जाती है।

– पीरियड्स के दौरान करे हलकी एक्सरसाइज:

डॉक्टर की सलाह से हल्की एक्सरसाइज, प्राणायाम, योगा या फिजियोथेरेपी करें। पीरियड्स क्रैम्प से राहत मिलेगी। पीरियड्स के दौरान नींद बहुत ज्यादा जरूरी होती है।


– पीरियड्स के दौरान सफाई का ध्यान रखें:

पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की वजह से कई इन्फेक्शन होने के चांस होते है इसीलिए हमें वेजानिल पार्ट और आसपास अच्छे से सफाई रखनी चाहिए। वॉशरूम जाने के बाद हाथों को साबुन से धोएं।

– सैनिटरी पैड का यूज करें और समय पर उसे बदलते रहे:

पीरियड्स के दौरान हाइजीन मेंटेन करने के लिए कपड़े के बजाय सैनिटरी पैड ही यूज़ करना चाहिए। हैवी फ्लो के कारण पैड जल्दी गीला हो जाता है। जिसकी वजह से इर्रिटेशन और रैशेज होने की ज्यादा संभावना हो जाती है।

– पीरियड्स के दौरान या अन्य समय में भी वजाइना को सोप से वाश ना करे:

सोप के यूज से वेजाइना और आसपास के गुड बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं। स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। और अजीब तरह की इर्रिटेशन के होनेकी संभावना भी हो सकती है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , , , , , , ,

    Leave a Reply