Ram Navami 2020 Puja Vidhi: नवमी को ऐसे करें रामजी को खुश, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Ram Navami 2020 date and Time: राम नवमी हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है। इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए रामनवमी के दिन हर घर में भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

  |     |     |     |   Updated 
Ram Navami 2020 Puja Vidhi: नवमी को ऐसे करें रामजी को खुश, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Ram Navami 2020

Ram Navami 2020 date and Time: राम नवमी हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है। इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए रामनवमी के दिन हर घर में भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के आधार पर राम नवमी का पर्व प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस बार राम नवमी का पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा।

रामनवमी 2020 पूजा मुहूर्त (Ram Navami Puja Shubh Muhurt):

  • 2 अप्रैल, गुरुवार सुबह- 11:10 बजे से दोपहर 1:38 बजे तक
  • नवमी तिथि आरंभ- 03:39 (2 अप्रैल 2020)
  • नवमी तिथि समाप्त- 02:42 (3 अप्रैल 2020)

रामनवमी के दिन व्रती ऐसे करें पूजा:

*नवमी के दिन प्रातः जल्दी उठें।

*इसके पश्चात स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहने।

*तत्पश्चात् व्रती अब पूजा स्थल पर पूजा की सामग्री के साथ बैठें।

*व्रती पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल अवश्य रखें।

*उसके बाद भगवान् श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें।

*खीर और फल-मूल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।

*पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाएं।

कैसे मनायी जाता है राम नवमी:

रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की उपासना-आराधना की जाती है। भगवान् श्रीराम की मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराया जाता है। इसके बाद मूर्ति को पालने में झुलाया जाता है। इस दिन भक्त रामायण का पाठ करते हैं। भक्त उनके स्मरण में रामरक्षा स्तोत्र का भी पाठ करते हैं। इस दिन राम मंदिर में भगवान श्रीराम के भजन-कीर्तन गाये जाते हैं। भक्त भगवान् श्रीराम की आराधना व्रत-उपवास करते हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply