Navratri 2019 Colours: नवरात्रि के नौ दिन पहने जाते हैं 9 अलग-अलग रंग के कपड़े, जानिए इसका महत्व

नवरात्रि (Navratri 2019) में गरबा काफी लोकप्रिय होता है। गरबा के लिए हर दिन अलग-अलग रंग की थीम होती है। लेकिन रंग सिर्फ थीम तक सीमित नहीं है। ये इससे भी बढ़कर है। नवरात्रि के नौ दिनों के अलग-अलग रंग होते हैं और यहां हम आपको इसका महत्व बता रहे हैं-

  |     |     |     |   Updated 
Navratri 2019 Colours: नवरात्रि के नौ दिन पहने जाते हैं 9 अलग-अलग रंग के कपड़े, जानिए इसका महत्व
नवरात्रि में कलर्स का है अलग-अलग महत्व। (फोटोः ट्विटर)

नवरात्रि (Navratri 2019)  का त्योहार पूरे देश में सेलिब्रेट किया जा रहा है। पूरा देश मां की भक्ति में रमा हुआ है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग मां की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। इसके साथ-साथ लोग नाच-गाना और मस्ती करते हैं। नवरात्रि के दौरान गुजराती डांस गरबा काफी लोकप्रिय होता है। लोग गरबा के लिए शॉपिंग करते हैं और गरबा के लिए हर दिन अलग-अलग रंग की थीम होती है। लेकिन रंग सिर्फ थीम तक सीमित नहीं है। ये इससे भी बढ़कर है।

नवरात्रि के नौ दिनों के अलग-अलग रंग होते हैं और यहां हम आपको इसका महत्व बता रहे हैं-

  1. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के अवतार देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन का रंग केसरिया होता है। इस आप ऑरेंज कलर के आउटफिट पहन सकते हैं।
  2. नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे अवतार देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन का रंग सफेद है। कहा जाता है मां ब्रह्मचरिणी से सफेद रंग जुड़ा हुआ है।
  3. नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग लाल है। यह रंग मां चंद्रघंटा से जुड़ा हुआ है।
  4. नवरात्रि के चौथे दिन लोग मां कुष्मांडा की पूजा करते हैं। इस देवी के साथ रॉयल ब्लू कलर जुड़ा हुआ है। लोग इस दिन रॉयल ब्लू कलर का कपड़ा पहन सकती हैं।
  5. नवरात्रि के पांचवें दिन लोग मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। इस दिन का रंग पीला है।
  6. नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के अवतार देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त लोग हरे रंग के वस्त्र पहनते हैं क्योंकि यह रंग मां कालरात्रि से जुड़ा हुआ है।
  7. सातवें दिन मां दुर्गा के अवतार देवी कात्ययानी की पूजा की जाती है। इस देवी के साथ ग्रे कलर जुड़ा हुआ है। इसलिए सातवें दिन लोग ग्रे कलर के कपड़े पहनते हैं।
  8. नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस देवी से पर्पल कलर जुड़ा हुआ है। इसलिए इस दिन लोग पर्पल कलर के कपड़े पहनते हैं।
  9. नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी को लोग मां सिद्धिदात्रि की पूजा करते हैं। इस दिन का रंग पीकॉक ग्रीन है।

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, वरना नराज हो जाएंगी मां दुर्गा, हो सकती है भारी मुसिबत

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply