Makar Sankranti 2020 Date: मकर संक्रांति आज, जाने शुभ मुहूर्त, स्नान और पूजा का समय

Makar Sankranti 2020 Date, Shubh Muhurat, Time In India: मकर संक्रांति को लेकर काफी लोगों को उलझन पैदा हो रही है। हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन कैलेंडर के मुताबिक 2020 में 15 तारीख को मनाया जायेगा।

  |     |     |     |   Updated 
Makar Sankranti 2020 Date: मकर संक्रांति आज, जाने शुभ मुहूर्त, स्नान और पूजा का समय
मकर संक्रांत की तस्वीर

Makar Sankranti 2020 Date: मकर संक्रांति को लेकर काफी लोगों को उलझन पैदा हो रही है। हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन कैलेंडर के मुताबिक 2020 में 15 तारीख को मनाया जा रहा है।

आप 15 जनवरी को दान, पाठ पूजा और उत्सव मना सकते है। 14 जनवरी से रात 2.07 मिनट को सूर्य मकर राशि में आगमन करने वाला है। इसलिए शास्त्र नियम के अनुसार मध्यरात्रि में संक्रांति होने के वजह से पुण्य काल अगले दिन पर होता हैं।

Makar Sankranti 2020 Wishes: मकर संक्रांति की 10 ख़ास शुभकामनाएं, भेजे अपने दोस्तों और रिश्‍तेदारों को

मकर संक्रांति 2020 का शुभ मुहूर्त, स्नान का समय –

मकर संक्रांति 2020- 15 जनवरी
संक्रांति काल- 07:19 बजे (15 जनवरी)
पुण्यकाल-07:19 से 12:31 बजे तक
महापुण्य काल- 07:19 से 09: 03 बजे तक
संक्रांति स्नान- प्रात: काल, 15 जनवरी 2020

क्या करना चाहिए मकर संक्रांति के दिन?

मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य देवता को जल अर्पण करना चाहिए। उन्हें तिल, गुड़ और लाल चन्दन अर्पण करना शुभ माना जाता है। इस अवसर पर तिल, गुड़, कंबल, वस्त्र, अन्न और ब्राह्ण भोजन दान करना चाहिए। एवं खिचड़ी का भोग भगवान को लगाकर प्रसाद बांटना व्यक्ति के लिए स्वर्ग के द्वार खोलता है। शास्त्रों में इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र, पुरुष सूक्त, नारायण कवच का पाठ करना उत्तम फलदायी कहा गया है।

इस त्यौहार को पतंग उत्सव भी कहा जाता है।

यह त्यौहार पतंग उत्सव के नाम से भी जाना है। इस दिन सारे लोग पतंग उड़ाते है। ख़ास करके ये पतंग उत्सव गुजरात में देखने मिलता है। लेकिन अभी यह देशभर दिखाई देता है। पतंग उड़ाने के पीछे वजह है।

पतंग हम छतों पर जाकर उड़ाते है जिस वजह से हम कुछ घंटे सूर्य की रौशनी में बिताते हैं। सर्दी के मौसम में सूर्य का प्रकाश शरीर के लिए स्वास्थवर्द्धक, त्वचा और हड्डियों के लिए बेहद लाभदायक होता है।

Makar Sankranti 2020 Date: मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है? जाने क्या है इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Mamta Hatle



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply