Health Tips: नींबू पानी बनाने का जानिए क्या है सही तरीका, इसे पीने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे

नींबू पानी (How To Make Lemon Water) को अगर आप सही तरीके से नहीं बनाएंगी, तो इसके फायदे आपको नहीं मिल पाएंगे। जानिए इसे बनाने का सही तरीका और इसे पीने के फायदे (Lemon Water Benefits)।

  |     |     |     |   Updated 
Health Tips: नींबू पानी बनाने का जानिए क्या है सही तरीका, इसे पीने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे
नींबू पानी बनाने का सही तरीका जानना काफी जरूरी होता है(फोटो:पिक्साबे)

नींबू में रिबोफाल्विन, थियामिन, मैग्नीशियम, आयरन, पौटेशियम और विटाबिन बी 6 पाया जाता है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी (Lemon Water Benefits) पीना सेहत के लिए फायदेमंद है, इससे न सिर्फ आपका मोटापा कम होगा (Weight loss), बल्कि आप कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं। लेकिन इसके फायदों के लिए ये जरूरी होता है कि आप इसे सही तरीके से बनाएं।

जी हां, अक्सर हम नींबू पानी (How To Make Lemon Water) गलत तरीके से बनाते हैं। इससे हमें इसके फायदे (Health Tips) नहीं मिल पाते हैं। इसके साथ ही इसे पीते वक्त आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आप भी जानिए कैसे बनाएं इसे और इससे क्या फायदे मिलते हैं।

जानिए इसे बनाने का सही तरीका
ज्यादातर लोग नींबू को निचोड़ने के बाद इसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके छिलके में काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे बनाते वक्त पहले नींबू को अच्छी तरह धोकर काट लें। इसके बाद गुनगुने पानी में इसे निचोड़ लें। इस बात का ख्याल रखे की नीम्बू के छिलके को साथ में ही मिलाए। इसके लिए आप छिलके को पीस लें और इसे नींबू पानी के साथ मिला लें।

नींबू पानी के फायदे क्या होते हैं
1. दिन भर तरोताजा रहने और स्फूर्ति बनाए रखने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस व एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।
2. लू से बचाव के लिए नीबू को काले नमक वाले पानी में मिलाकर पीने से दोपहर में बाहर रहने पर भी लू नहीं लगती।
3. पेट की परेशानी को दूर करने के लिए शहद में नींबू का रस नियमित रूप से सुबह लें है। इससे कब्ज संबंधी समस्या को भी दूर किया जा सकाता है।
4. नींबू कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में असर डाल सकता है । इसके अलावा गुर्दे या किडनी की पथरी को बनने से रोकने में भी इसे कारगर पाया गया है।
5. इससे मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीने से इस तरह की परेशानी से आराम मिलता है।
6. इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर से भी राहत मिलती है। ये तनाव और डिप्रेशन जैसी परेशानियों को भी कम करने में असरदार होता है।

जानिए गर्मियों में तरबूज खाने के क्या फायदे होते हैं…

वीडियो में देखिए वजन कम करने का तरीका…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply