जोड़ों से लेकर कमर तक, हर दर्द से मिलेगा आराम, बस अपनाएं ये एक आसान घरेलू उपाय

45-50 साल की उम्र में आपके शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन की कमी हो जाती है। इस वजह से आपको जोड़ों और कमर दर्द की परेशानी होती है। इससे बचने के लिए आप एक आसान घरेलू तरीके की मदद लें। जानिए क्या है वो तरीका।

  |     |     |     |   Updated 
जोड़ों से लेकर कमर तक, हर दर्द से मिलेगा आराम, बस अपनाएं ये एक आसान घरेलू उपाय
जोड़ों और कमर दर्द से राहत पाने का घरेलू तरीका(फोटो:पिक्साबे)

45-50 साल के उम्र में अक्सर आपको जोड़ों और कमर दर्द की परेशानी होती है। इसके साथ-साथ कई बार एड़ी, कोहनी और रीढ़ की हड्डियों में भी दर्द की समस्या सुनने मिलती है। इस उम्र में आपके शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन की कमी हो जाती है। इससे आपकी हड्डियां भी कमजोर पड़ जाती है। इन सभी की वजह से आपको दर्द का सामना करना पड़ता है।

इससे बचने के लिए जरूरी होता है कि आप अपने डाइट में कैल्शियम और आयरन वाली चीजों को शामिल करें। इसमें आप अपने खाने में दूध, मछली, ब्रोकली, अखरोट, आंवला और खजूर जैसी चीजों को नाश्ते में खाएं। इसके अलावा इससे राहत पाने के लिए आप एक छोटा सा घरेलू उपाय भी करें। इससे आपको इन सभी दर्द से आराम मिलेगा। जानिए क्या है वो तरीका।

चूना को करें खाने में शामिल
चौकिए मत! ये उपाय आपको जोड़ों के दर्द के साथ-साथ रीढ़ और कोहनी के दर्द के साथ ही अर्थाराइटिस जैसी बीमारी से भी राहत दिलाएगा। बस इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। आप एक गेहूं के दाने के बराबर चूना लें। इसे आप आधा कप दाल, दही, मठ्ठे या पानी के साथ मिलाकर पिएं। कुछ वक्त तक इसके इस्तेमाल से आपको दर्द से आराम मिलेगा। हां, इसके इस्तेमाल के वक्त क्वांटिटी का पूरा ख्याल रखें। चूने की जितनी क्वांटिटी बताई गई है उतना ही रखें।

ये घरेलू उपाय भी आएंगे काम
इसके अलावा आप चाहे तो मेथी दाने की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए हर रोज सोने से पहले एक छोटा चम्मच मेथी दाना एक कप पानी में भिगो दें। सुबह उठकर पानी छानकर मेथी दाने अलग कर लें। अब इन दोनों को अच्छी तरह चबा चबाकर खाएं। साथ ही इससे बने पेस्ट का भी इस्तेमाल करें। इसके दाने को पीसकर पेस्ट बना लें और दर्द वाले हिस्से पर इसे लेप की तरह लगाएं। सूखने पर इसे हटा लें। इसके अलावा रेग्युलर एक्सरसाइज भी करें।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply