Horoscope Today, 12 January 2020: यहाँ देखें राशिफल में क्या बोलते हैं आज आपके सितारे

Horoscope (Rashifal) Today 12 January 2020, Rashifal Today: आज की आपकी राशि क्या कहती है? पढ़िए इस आर्टिकल में। जानिए किसे होगा घाटा और कौन होगा बहुत खुश।

  |     |     |     |   Updated 
Horoscope Today, 12 January 2020: यहाँ देखें राशिफल में क्या बोलते हैं आज आपके सितारे
Horoscope Today, January 12, 2020

Aaj Ka Rashifal 12 January 2020: आज की आपकी राशि क्या कहती है? पढ़िए इस आर्टिकल में। जानिए किसे होगा घाटा और कौन होगा बहुत खुश।

मेष राशिफल

आज आपकी सारी बाधाएं दूर होंगी। कार्यस्थल में बिकास होगा। आपके भीतर सकारात्मक विकास होगा। कारोबार अच्छा होगा। आपकी रोज अपेक्षा आज अधिक कमाएंगे। लेकिन स्वास्थ के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके परिवार में प्यार और स्नेह बना रहेगा। बेकार चीजे खरीदकर आप अपना पैसा खर्च करने वाले हैं।

वृषभ राशिफल

इस राशि के लोग आज अपने भीतर ऊर्जा महसूस करेंगे। आप अपने क्षेत्र में उभरने वाले हैं। नौकरी वालों की बड़े लेवल की पोस्टिंग हो सकती है। आपके स्वास्थ को लेकर परेशानी हो सकती है। आपको फ़ूड पयोवजनिंग की शिकायत हो सकती है। इसलिए जो भी खाएं सोच समझ कर खाएं। आपका जीवनसाथी आपकी केयर करेगा। आप झुकाव धार्मिक की तरफ होगा।

मिथुन राशिफल

इस राशि के लोगों का दिन सरल और सीधा बीतेगा। आपके भाई और बहन की तरफ से गर्वित होने की खबर मिल सकती है। आपको आपके साथी का प्यार मिलेगा। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। आपको काम भी बहुत मिलेगा। आप शरीर में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशिफल

इस राशि के लोगों का काम बिना किसी परेशानी या कठिनाइयों के ही आसानी से हो जाएंगे। आपको आपके सभी प्रयासों में एक आसान सफलता मिलेगी। परिवर्तन के संकेत हैं। जीवन के हर पहलू में अपने सितारों में आपको खूबियां नजर आने वाली हैं।। आपके अंदर सकारात्मक विकास होगा। प्रेममय जीवन होगा। आर्थिक लाभ होगा। छात्र अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा करेंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अत्यधिक काम का बोझ होगा और लोगों की माँगें आपको लेकर बढ़ेंगी। आपके सहकर्मी आपके लिए समस्याएँ पैदा करेंगे। पैसो की तंगी झेलनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कोई नया सौदा या प्रोजेक्ट आ सकता है।

धनु राशिफल

हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़र अन्दाज़ करें। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं।

मकर राशिफल

धैर्य बनाए रखें,क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं,लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती हैं।

कुंभ राशिफल

अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

मीन राशिफल

लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे।

Swami Vivekananda Jayanti 2020 Wishes, Quotes: विवेकानंद जयंती पर इन कोट्स के साथ अपनों को भेजिए शुभकामनाएं

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply