HEALTH PROTEIN: ये 10 प्रोटीन वाली चीज़े आपके शरीर को मजबूत और एक्टिव रख सकती है

ऐसी प्रोटीन वाली चीज़े खाने से आपका शेयर बिलकुल फिट रह सकता है। आज हम आपके लिए प्रोटीन की पूरी लिस्ट लाए है जिसको खाकर आप फिट रह सकते है

  |     |     |     |   Updated 
HEALTH PROTEIN: ये 10 प्रोटीन वाली चीज़े आपके शरीर को मजबूत और एक्टिव रख सकती है
प्रोटीन फ़ूड

PROTEIN: हमारे शरीर को प्रोटीन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। एक स्वस्थ शरीर के लिए 62% पानी, 16% वसा, 16% प्रोटीन, 6% खनिज, 1 प्रतिशत से कम कार्बोहाइड्रेट, थोड़ी मात्रा में विटामिन और कुछ अन्य पदार्थ होते है। अगर हमारे शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है तो हमारा शरीर पूरी तरह से कमजोर पड़ जाता है। जिसके चलते हम अक्सर बीमार पड़ जाते है।

यहाँ देखे कौन सा प्रोटीन खाने से क्या होता है :

1. ब्रोकली – एक कप ब्रोकली में 3 ग्राम प्रोटीन होता है। ब्रोकली में विटामिन के, सी और फाइबर भी होता हैं।

2. चना – चना ना सिर्फ प्रोटीन बल्कि फाइबर से भी भरपूर होता है, इसे भिगोकर, उबाल कर या फ्राई करकर भी खा सकते हैं। 100 ग्राम चने में करीब 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

3. मूंगफली – यूँ तो मूंगफली में फैट पाया जाता है लेकिन ये प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है।

4. अंकुरित अनाज – अंकुरित अनाज भी प्रोटीन सेवन का एक बेहतरीन जरिया है। एक कप अंकुरित अनाज में करीब 15 ग्राम प्रोटीन होता है।

5. दूध – दूध ना सिर्फ शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी कर हड्डियां मजबूत करता है बल्कि ये प्रोटीन से भी भरपूर होता है। एक लीटर दूध में करीब 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

6. काजू – यूँ तो काजू के कई फायदे हैं और ये वजन बढ़ाने के लिए भी सहायक है साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर होता है। सिर्फ 100 ग्राम काजू में करीब 553 कैलोरी, 44 ग्राम फैट और करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है।

7. बादाम – बादाम बेहतरीन किस्म के फैट के साथ साथ भरपूर प्रोटीन से युक्त होता है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भी होता है।

8. मूंग की दाल – मूंग की दाल प्रोटीन की कमी पूरी करने का एक सस्ता साधन है क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंग की दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

9. पनीर – दूध से बने सभी प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं जो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करते हैं। पनीर भी दूध से ही तैयार होता है और इसमें प्रोटीन, कार्ब और फैट पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम के आस पास प्रोटीन होता है।

10. सोयाबीन – सोयाबीन, मीट और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीनयुक्त आहार है, प्रोटीन के अलावा सोयाबीन विटामिन ‘बी’ कॉप्लेक्स विटामिन ‘ई’ और खनिज पदार्थों से भरपूर होता है। इसके अलावा सोयाबीन फाइबर से भी भरपूर होता है। 100 ग्राम सोया चंक्स में करीब 50 ग्राम प्रोटीन होता है।

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो :

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply