Hair Care Tips: क्या आप भी हैं हेयर फॉल से परेशान? इस विटामिन का इस्तेमाल कर पा सकती हैं सुनहरे-मजबूत बाल

हम आपको आज एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके इस्तेमाल के बाद आपके बाल न केवल मजबूत होंगे, बल्कि झड़ने बंद हो जाएंगे और सुनहरे-चमकदार भी होंगे।

  |     |     |     |   Updated 
Hair Care Tips: क्या आप भी हैं हेयर फॉल से परेशान? इस विटामिन का इस्तेमाल कर पा सकती हैं सुनहरे-मजबूत बाल
विटामिन ई के इस्तेमाल से पाएं सिल्की मजबूत बाल (फोटो- इंस्टाग्राम)

कहा जाता है कि महिलाओं की खूबसूरती उनकी बालों में होती है। लेकिन आज कल लोगों का खान-पान और रहन-सहन बदल गया है। इतनी प्रदूषण भरी दुनिया में लोग अपनी हेल्थ और बालों के झड़ने को लेकर ज्यादा परेशान हैं। आजकल बहुत ही कम उम्र में बच्चों के बाल सफ़ेद होने लगते हैं। उम्र से पहले गंजापन (Hairfall) आने की परेशानियां लोगों को होने लगी हैं। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आपके बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं विटामिन ई (Vitamin E) की, जिसके इस्तेमाल से आपके बालों की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

 

जानिए विटामिन ई  के फायदे…

 

एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) की अधिक मात्रा

प्रदूषण रहित वातारण में हमारे बालों में टॉक्ससिन के जीवाणु आ जाते हैं। इससे हमारे स्कैल्प रूखे हो जाते हैं। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आपको बालों को मज़बूती मिलती है। बालों में वॉल्यूम भी अच्छे से आता है।

 

हानिकारक सनलाइट (Sunlights) से बचाने में मदद

सूरज की यूवी किरणों से बाल रूखे और फ्रीज़ी हो जाते हैं। विटामिन ई आपके बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। आप विटामिन ई के मास्क का उपयोग कर सकते हैं। मास्क के उपयोग से बालों को मज़बूती मिलती है।

 

नेचुरल हेयर कलर बनाए रखने में मदद

विटामिन ई हेयर कलर को बनाए रखने में बहुत अहम रोल निभाता है। विटामिन ई सफ़ेद बालों को रोकने में मदद करता है। अगर आप अपने डाइट में विटामिन ई को शामिल करते हैं, तो यह आपके बाल को सफ़ेद होने से रोकने में लाभकारी होता है।

 

बालों को बढ़ाने में यूं आता है काम

विटामिन ई आपके स्कैल्प  ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में मदद करता है। जो आपके बालों को बढ़ाने में बड़े अच्छे से सहायता करता है। इसलिए अपने रोज़ाना खाने में विटामिन ई को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपके बालों को मजबूती मिलती है और जल्दी बढ़ने में मदद भी करता है।

 

दोमुंहे बालों को कम करने में लाभकारी

विटामिन ई में अच्छी क्वालिटी के तेल पाए जाते हैं। यह तेल बालों को फ्रीज़ होने से बचाता है। बालों में तेल लगने से पहले तेल में विटामिन ई के कैप्सूल को मिलाकर बालों में लगा लें। इससे आपके बाल सिल्की और स्मूथ बन जाएंगे और दोमुंहे नहीं होंगे।

 

बालों को झड़ने से रोकने में करता है हेल्प

जैस कि हम जानते हैं कि विटामिन ई (vitamin E) बालों को फ्रीज़ होने से बचाता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छे से से बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बालों को अच्छी मजबूती मिलती है। इससे बाल कम झड़ते हैं।

 

वीडियो में देखिए कैसे विटामिन से मिल सकती है ऐश्वर्या राय जैसी खूबसूरती…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply