आज का राशिफल 25 अगस्तः मेष-तुला राशि वालों को होगी स्वस्थ संबंधित परेशानी, इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ

Daily Horoscope 25 August, 2019: दैनिक राशिफल की मदद से हम अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आज कुछ राशियों को स्वस्थ संबंधित परेशानी होगी, तो वहीं, मिथुन समेत कई राशियों को अपने गुस्सा पर काबू रखना होगा। जानिए कैसा होगा आज का आपका दिन।

  |     |     |     |   Updated 
आज का राशिफल 25 अगस्तः मेष-तुला राशि वालों को होगी स्वस्थ संबंधित परेशानी, इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ
आज का राशिफल 25 अगस्त 2019(फोटो:हिंदी रश)

आपकी जिंदगी पर राशि का गहरा प्रभाव होता है। हर रोज आपकी लाइफ में जो भी अच्छा-बुरा होता है उसमें भी इन राशियों का बड़ा हाथ होता है। इसलिए तो हिंदू धर्म में राशियों का काफी महत्व होता है। ये आपके रोजाना के काम को भी प्रभावित करती हैं।

इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले वक्त और कल के बारे में जानें। यानी राशि के मुताबिक आप ये जानिए कि आपका आने वाला वक्त (Future) कैसा होने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope 25th August) यानी 25 अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष

आपको अपने आस-पास चल रही चीजों को लेकर काफी मेहनत करनी होगी। पार्टनर या रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है और स्वस्थ संबंधित परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।

वृषभ

इस राशि के लोगों को आज जॉब या बिजनेस से जुड़ा लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी तरह का सम्मान मिल सकता है। दोस्तों के साथ आज आपका मस्तीभरा दिन बितेगा।

मिथुन

आपको अपने काम को लेकर काफी सतर्क रहना पड़ेगा। रोजाना के कामों में बाधा आ सकती है। आपका गुस्सा आपका काम खराब कर सकता है इसलिए इस पर काबू रखें। अपने स्वस्थ का ख्याल रखें क्योंकि इससे जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क

पैसों से संबंधित परेशानी में आज आपको राहत मिलेगी। वर्कप्लेस पर आपके काम की प्रशंसा होगी। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बितेगा।

सिंह

आज आपको सम्मान मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्कप्लेस पर आपके काम की सराहना होगी। फैमिली के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। घर पर मेहमान आ सकते हैं। कोई पुराना यानी विलंबित भुगतान भरना पड़ सकता है।

कन्या

इस राशि के लोग अपने मां को लेकर प्यार उमड़ेगा। आज काफी ज्यादा भाग-दौड़ की वजह से थकान महसूस होगा। गुस्से में कोई फैसला ना लें। आज के दिन आपका खर्च काफी ज्यादा होगा।

तुला

रोजाना के काम के बाधा आ सकती है। वर्कप्लेस पर भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छी तरह रहें। किसी पर आंख बंदकर के भरोसा ना करें। अपने स्वस्थ को लेकर आपको चिंता होगी।

वृश्चिक

आज काम को लेकर आपमें खासा उत्साह नजर आएगा। ऑफिस में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। मां का आशीर्वाद आज आपको मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। वर्कप्लेस पर चीजें आपके पक्ष में होंगी।

धनु

गलतफहमी की वजह से आप चिंता का शिकार होंगे। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों को लेकर सकारात्मक रहें। आर्थिक वृद्धि होगी। अपने स्वस्थ को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

मकर

इन राशि के लोगों को आज स्वस्थ संबंधित परेशानी हो सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई यश आज आपको सुनने मिल सकता है। किसी शुभ काम का आप हिस्सा हो सकते हैं। आस-पास के लोगों से किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ

ज्यादा खर्च की वजह से आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में चीजें सामान्य रहेंगी। आज आपको आलस महसूस होगा। छोटी यात्रा का संयोग हो सकता है। आपका गुस्सा काम बिगाड़ सकता है।

मीन

आज आपको शारीरिक सुख होगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन उनके हित में रहेगा। कहीं से पैसे आने की उम्मीद है। वर्कप्लेस पर आपकी उम्मीदों के हिसाब से आज चीजें होंगी। आज आपको अनोखे तरह का खाना खाने का मौका मिलेगा।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply