आज का राशिफल 18 सितंबर 2019: मेष-कुंभ राशि के जातकों के साथ है किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Daily Horoscope 18 September, 2019: दैनिक राशिफल की मदद से हम अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आज मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा। किन राशियों को सावधानी बरतनी होगी, जानिए आज का राशिफल।

  |     |     |     |   Updated 
आज का राशिफल 18 सितंबर 2019: मेष-कुंभ राशि के जातकों के साथ है किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल- (फोटो- सोशल मीडिया)

Today Horoscope 18 September, 2019: हिंदू धर्म में राशियों का काफी महत्व होता है, हालांकि हिंदू धर्म में कर्मों को भी प्रधान बताया गया है। राशियों पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव पड़ता रहता है। इससे आपके काम भी प्रभावित होते हैं। राशिफल की मदद से आप आने वाले कल को कुछ हद तक बदलने में कामयाब रहते हैं। इसके जरिए आप सावधानी बरतते हुए अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) यानी 18 सितंबर, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज बॉस से सराहना मिल सकती है। सहकर्मी मदद करेंगे। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज अच्छा दिन है।

वृषभ राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज किसी भी काम में निवेश ना करें अन्यथा घाटा हो सकता है। आज वाणी पर संयम रखें। क्रोध ना करें। रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल

आज मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा। खर्चों पर लगाम लगाएं। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ पुराने पुलों को याद करेंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। आज परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप आज परिवार के प्रति कृतज्ञ महसूस करेंगे।

सिंह राशिफल

आज सिंह राशि के लोग अच्छा महसूस करेंगे। कारोबारियों को लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को किसी खास प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशिफल

आज कन्या राशि के लोग स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। दोपहर बाद दिन अच्छा बीतेगा। आज किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। परिवार में सामंजस्य और आनंद रहेगा। आज पत्नी की सलाह से आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आज परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी जेब ढीली हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों का दिन भी अच्छा गुजरेगा।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों का दिन सामान्य गुजरेगा। लेखक और शिक्षक अपने व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना जारी रखेंगे। आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वह मित्र आपको भविष्य में आर्थिक लाभ दिलाने में मदद करेगा।

मकर राशिफल

आज मकर राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। धन हानि हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। संतान की वजह से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी सतर्क रहने की जरूरत है। आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किस्मत आपके साथ है। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। कारोबारियों को किसी नए काम से धन लाभ होगा। आज आप सुख-सुविधाओं का भरपूर लाभ लेंगे।

मीन राशिफल

आज मीन राशि के जातक दिनभर किसी दुविधा में रहेंगे। आज किसी मित्र के साथ बहस हो सकती है, लिहाजा वाणी पर संयम रखें। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आज किसी अनचाही यात्रा के योग बन रहे हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें। ईश्वर का ध्यान करें।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply