आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2019: कर्क-वृश्चिक राशि के जातकों के साथ है किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Daily Horoscope 12 October, 2019: दैनिक राशिफल की मदद से हम अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आज मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा। किन राशियों को सावधानी बरतनी होगी, जानिए आज का राशिफल।

  |     |     |     |   Published 
आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2019: कर्क-वृश्चिक राशि के जातकों के साथ है किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल। (फोटो- सोशल मीडिया)

Today Horoscope 12 October, 2019: हिंदू धर्म में राशियों का काफी महत्व होता है, हालांकि हिंदू धर्म में कर्मों को भी प्रधान बताया गया है। राशियों पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव पड़ता रहता है। इससे आपके काम भी प्रभावित होते हैं। राशिफल की मदद से आप आने वाले कल को कुछ हद तक बदलने में कामयाब रहते हैं। इसके जरिए आप सावधानी बरतते हुए अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) यानी 12 अक्टूबर, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के आज किसी शुभ कार्य पर अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी होगी। कपल्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी भी तरह की बहस या चर्चा में ना उलझें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लोगों का दिन आज अच्छा रहेगा। उनके सभी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप एक बड़ा वित्तीय सौदा करेंगे, जिससे लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोगों को मानसिक शांति का अनुभव होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज धन लाभ की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। पिता की सलाह महत्वपूर्ण होगी और इससे आपको भविष्य में फायदा होगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के आज सभी काम पूरे होंगे। किस्मत आपके साथ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कारोबारियों का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोगों को आज ज्यादा काम के बोझ से जूझना पड़ेगा, जिसकी वजह से आप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। धन हानि हो सकती है। छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लोगों का दिन अच्छा बीतेगा। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। आज किया गया कोई एक फैसला आपको भविष्य में जरूर लाभ दिलाएगा। आज आप अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

तुला राशिफल

तुला राशि के लोग काम से जुड़े कार्यों के लिए अपने आसपास के लोगों से मिलेंगे। आप अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रयास करेंगे। आपको अपनी नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कोई कर्ज ना लें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों को आज भाग्य का सकारात्मक साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आप आंतरिक सजावट और अपने शौक पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको धन लाभ होगा और धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपके प्रेम संबंध को लेकर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी से बेवजह ना उलझें। वाणी पर संयम बनाए रखें। जीवनसाथी या परिवार में किसी से बहस हो सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

मकर राशिफल

मकर राशि के लोग आज बहुत आत्मविश्वास और उत्साहित महसूस करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आज आपके मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। कार्यस्थल में आपके वरिष्ठ सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लोग बहुत अधिक काम के परिणामस्वरूप थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे। आज आप पैसों की कमी महसूस कर सकते हैं। ईश्वर का ध्यान करें, लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा बीतेगा। आज आपको हर ओर सफलता मिलेगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान द्वारा किए गए कार्य के फलस्वरूप आपको खुशी मिलेगी। आप किसी नए कारोबार को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply