गर्मियों में आप भी पीते हैं ठंडा पानी, तो हो जाइए सावधान, आपके शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

गर्मियों में ठंडा पानी पीने से आपके शरीर और हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से आपको कब्ज और सिरदर्द जैसी कई और बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, ये आपके शरीर में हार्ट रेट भी कम कर देता है।

  |     |     |     |   Updated 
गर्मियों  में आप भी पीते हैं ठंडा पानी, तो हो जाइए सावधान, आपके शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान
ठंडा पानी पीने के नुकसान(फोटो:पिक्सलबे)

गर्मियों में चाहे कोल्ड ड्रिंक हो या ठंडा पानी इससे बड़ी राहत शायद ही कुछ हो। अक्सर हम इस मौसम में नॉर्मल पानी को छोड़कर हर वक्त फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर पीते हैं। भले इसे पीने के बाद आपको काफी राहत मिलती हो, लेकिन इसका जो नुकसान होता है वो जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

जी हां, अगर आप भी गर्मियों में ठंडा पानी पीते हैं तो सावधान हो जाइए। इससे आपके शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं और आपकी हेल्थ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। ऐसा नहीं है कि हम आपको इसे पूरी तरह अवॉइड करने कह रहे हैं, पर हां इसे जितना कम हो पिएं। आप भी जानिए इससे होने वाले क्या नुकसान हैं।

इम्यून सिस्टम को करता है कमजोर
जब आप ठंडा पानी पीते हैं और वो भी खासकर खाने के बाद इसका सेवन करते हैं तब आपके शरीर में म्यूकस (बलगम) जम जाता है। इस वजह से आपका रोग प्रतिरोध क्षमता यानि इम्यूम सिस्टम पर असर पड़ता है और ये कमजोर पड़ जाता है। इससे आपको कई और बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।

कब्ज की होती है परेशानी
ठंडे पानी से कब्ज की परेशानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप इसे पीती हैं तब ये शरीर में जाकर मल को ठोस रूप में बदल देता है। इतना ही नहीं, इसकी मौजूदगी में मौजूद फैट्स को भी ठोस बना देता है जिससे उन्हें ब्रेक करने में बॉडी को दिक्कत आती है। ऐसे में आगे चलकर आपको कब्ज की समस्या से गुजरना पड़ता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो ठंडा पानी बिल्कुल न पिएं।

खाना पचने में आती है समस्या
जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो आपके शरीर में मौजूद ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाते हैं। ऐसे में पाचन क्रिया में दिक्कत आती है और खाना पचने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं, इसके कम तापमान की वजह से पेट टाइट हो जाता है जिससे कई बार आपको पेट दर्द की परेशानी भी होती है। साथ ही खाने से न्यूट्रिएंट्स भी बॉडी में अच्छी तरह अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है।

आपका हार्ट रेट घटा देता है
कई स्टडीज में पाया गया है कि ठंडा पानी आपके हार्ट रेट को कम कर देता है। इसे पीने से आपके नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। इससे आपका वेगस नस पर असर पड़ता है। इसके कम तापमान से नसें सही तरीके से काम नहीं कर पाती हैं और इससे आपका हार्ट रेट कम हो जाता है।

सिरदर्द की दिक्कत बढ़ जाती है
अक्सर आपको गर्मी में सिरदर्द की परेशानी होती होगी। इसके लिए आप बढ़े तापमान और धूप को दोषी मानते हैं। लेकिन कई बार इसके पीछे की वजह ठंडा पानी होता है। जी हां, जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो क्रेनिकल नसों पर असर पड़ता है। इससे इंसान को सिरदर्द की दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

वीडियो में देखिए धूप से काली हुई स्किन की परेशानी खत्म करने के लिए क्या टिप्स अपनाएं…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply