Nach Baliye 9: दिव्यांका त्रिपाठी ने किया कंफर्म, जल्द ही नच के मंच पर पति विवेक दहिया के साथ आएंगी नजर

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi‬) जल्द ही नच बलिए 9 को होस्ट करने वाली हैं और इस काम में उनका साथ उनके पति और एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) देते नजर आएंगे। जानिए इस खास मौके को लेकर एक्ट्रेस का क्या है कहना।

नच बलिए 9 में नजर आएंगे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

नच बलिए 9  (Nach Baliye 9) जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। इस शो को लेकर अभी से ही सभी के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इस होस्ट करती दिखाई दे सकती हैं अब खुद एक्ट्रेस ने इस बात को कंफर्म कर दिया है। इतना ही नहीं इसमें उनका साथ एक्टर और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) देते नजर आएंगे।

नच बलिए शो का फिर से हिस्सा बनने पर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Nach Baliye 9) ने कहा,’विवेक और मैं एक साथ ये प्री लॉन्च एपिसोड के लिए कर रहे हैं। मैं हमेशा विवेक के साथ होस्ट करना चाहती थी। मुझे बहुत खुशी है कि हमें नच बलिए में यह मौका मिला, जोकि हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।,’ वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी इस वक्त अपने पति के साथ हॉलीडे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। आपको बताते चले कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इस शो के पिछले सीजन के विनर रह चुके हैं। ऐसे में दोनो को एक बार फिर नच के मंच पर देखने सही में धमाकेदार होगा।

आपको पता चलें कि नच के शो को होस्ट करने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी ‘द वॉइस’ शो को होस्ट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया नच बलिए 9 के ग्रैंड प्रीमियर के एपिसोड को होस्ट करने वाले हैं। इसके साथ ही शो के दो प्रोमो रिलीज कर दिए गए हैं। पहले वाले प्रोमो में जहां उर्वशी ढोलकिया अपने हुसन का जलवा बिखेरती नजर आईं है। वहीं, दूसरे प्रोमो में विशाल सिंह जबरदस्त डांस करते दिखाई दिए हैं।

EXCLUSIVE: नच बलिये 9 और बिग बॉस 13 में क्या हिस्सा ले रहे हैं गौतम रोड़े? जानिए एक्टर का बेबाक जवाब

यहां देखिए नच बलिए 9 से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।