![kalank movie promotion](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/New-Project-31.jpg)
फिल्म 'कलंक' से एक बार फिर हमें आलिया भट्ट और वरुण धवन की शानदार जोड़ी देखने मिलेगी। इस फिल्म के स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हैं। हाल ही में, ये दोनों एक्टर 'वाइस ऑफ इंडिया' के सेट पर नजर आए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.54.06-PM.jpeg)
इस मौके पर आलिया और वरुण दोनों का ट्रेडिशनल अवतार देखने मिले। इससे पहले भी फिल्म के टीजर और ट्रेलर लॉन्च पर उनका हमें ये खूबसूरत लुक देखने मिल चुका है। यहां दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.31-PM.jpeg)
इस मौके पर वरुण नजर आए व्हाइट शेरवानी में। इसे उन्होंने ब्लैक शूज से पेयर किया था। व्हाइट और ब्लैक का ये कॉम्बिनेशन काफी शानदार और स्टाइलिश लग रहा था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.37-PM.jpeg)
आलिया भट्ट इस मौके पर दिखीं व्हाइट लहंगे में। इसे उन्होंने डीप रेड लिपस्टिक, सिल्वर झुमके और खुले बालों के साथ कम्प्लीट किया था। इस लुक में ये एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.41-PM.jpeg)
आलिया भट्ट और वरुण धवन पहली बार एक ही रंग के आउटफिट में नजर नहीं आए। इससे पहले भी वो टीजर लॉन्च के वक्त व्हाइट कपड़ों में कलर कॉडिनेशन करते दिख चुके हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.40-PM.jpeg)
ये पेयर चाहे ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन जब भी नजर आता है साथ में काफी अच्छा लगता है। उनके फैंस भी यकीनन इस जोड़ी को ज्यादा से ज्यादा साथ देखना चाहते होंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.54.00-PM.jpeg)
वाइस ऑफ इंडिया के मंच पर ये खूब मस्ती करते नजर आए। कंटेस्टेंट हो या जज ये सभी के साथ इस शो का पूरा मजा लेते दिखे। उनके साथ उन दोनों स्टार की बेहतरीन बॉन्डिंग नजर आई।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.48-PM.jpeg)
ये पहला शो नहीं है जहां ये दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले ये सोनी टीवी के डांस रियालिटी शो 'सुपर डांसर्स 3' में भी शिरकत कर चुके हैं। वहां उन दोनों के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.29-PM.jpeg)
आलिया भट्ट के पास इस वक्त कई बड़े बैनर की फिल्में शामिल हैं। जिसमें आर राजमौली के अलावा संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' भी हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.42-PM.jpeg)
इस शो की जज कनिका कपूर भी इन एक्टर के साथ मस्ती करती नजर आईं। कनिका का लुक भी काफी स्टाइलिश था। उन्होंने लेमन येलो साड़ी पहनी थी जिस पर सिल्वर डिटेलिंग थी। उनका ये लुक काफी ट्रेंडी था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.34-PM-1.jpeg)
आलिया भट्ट के पास इस वक्त कई बड़े बैनर की फिल्में शामिल हैं। जिसमें आर राजमौली के अलावा संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' भी हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.53-PM.jpeg)
शो की होस्ट दिव्यांका त्रिपाठी का यहां हमें उनके सीरियल से अलग लुक देखने मिला। सीरियल में साड़ी-सूट में नजर आने वाली ये एक्ट्रेस दिखी वेस्टर्न लुक में। वो इस शो पर रॉयल ब्लू लॉन्ग ड्रेस में नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.34-PM.jpeg)
फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें जहां वरुण धवन जफर के किरदार में नजर आएंगे वहीं, आलिया भट्ट रूप चौधरी के रोल में दिखेंगी। ये फिल्म 40 के दशक पर आधारित है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.54.02-PM.jpeg)
इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। इसमें आलिया और वरुण के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-09-at-5.53.46-PM.jpeg)
इस फिल्म में वरुण और आलिया की जोड़ी आपको चौथी बार पर्दे पर देखने मिलेगी। लेकिन इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय की जोड़ी पहली बार एक पर्दे पर नजर आएगी।
Story Author: जागृति प्रिया
![जागृति प्रिया](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/IMG-20171225-WA0070.jpg)
jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053