कॉलेज की टीचर के सामने पोर्न देख करने लगा Masturbate, महिला ने फोटो क्लिक कर पुलिस को भेजी और फिर…?

मुंबई पुलिस ने बीते शनिवार एक 21 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। युवक पर कॉलेज के सामने महिला टीचर को देख हस्तमैथुन करने का आरोप है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। (सांकेतिक तस्वीर- ट्विटर)

मुंबई के सुंदरबन विले पार्ले में एक कॉलेज के सामने युवक खड़ा था। 39 वर्षीय महिला टीचर कॉलेज से बाहर निकलीं तो युवक उन्हें देख हस्तमैथुन करने लगा। आरोपी अपने मोबाइल में पोर्न भी देख रहा था। महिला ने फौरन उसकी फोटो क्लिक की और ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। पुलिस ने हरकत में आते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बीते शनिवार की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बताया कि वह कॉलेज के पास खड़े ऑटोरिक्शा से सटकर खड़ा था। वह फोन में पोर्न फिल्म देख रहा था। महिला टीचर कॉलेज से बाहर निकलीं, तो उसने उन्हें घूरते हुए अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकाल दिया और उन्हें दिखाते हुए हस्तमैथुन करने लगा।

टीचर के फोटो खींचते ही भाग निकला आरोपी

टीचर ने फौरन अपना फोन निकाला और उसकी फोटो क्लिक की। ऐसा करते ही आरोपी वहां से भाग निकला। टीचर ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को तस्वीर टैग करते हुए घटना की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 का केस दर्ज कर उसे शनिवार रात ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

गुजरात में भी सामने आया था इसी तरह का मामला

बताते चलें कि हाल ही में गुजरात में भी एक इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां एक शख्स सुनसान राह पर खड़ा लड़कियों को छेड़ते हुए उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था। एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया था कि वह अक्सर इस तरह से महिलाओं के सामने अश्लील करता था। उसे अपनी गलती का पछतावा है।

वीरे दी वेडिंग में स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर लोगों ने किया ट्रोल, मिला करारा जवाब

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।