फिल्म गल्ली बॉय के बाद फिर साथ काम करेंगे रणवीर सिंह और जोया अख्तर, इस मूवी के लिए मिलाया हाथ

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की जोड़ी फिल्म गल्ली बॉय (Gully Boy Movie) में कमाल कर चुकी है। जोया ने अपनी इस फिल्म के लिए एक बार फिर रणवीर से हाथ मिलाया है।

रणवीर सिंह और जोया अख्तर। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हिट फिल्मों की मशीन बन चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म गल्ली बॉय (Gully Boy Movie) थी। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने डायरेक्टर किया था। इस फिल्म को ‘ऑस्कर अवॉर्ड 2020’ (Oscar Awards 2020) के लिए भारत की ओर से नॉमिनेट भी किया जा चुका है। बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता को दोहराने के लिए रणवीर और जोया ने एक बार फिर हाथ मिलाया है।

हमारी अंग्रेजी वेबसाइट ‘पिंकविला’ की खबर के अनुसार, जोया अख्तर अपनी अगली फिल्म की कहानी खुद लिख रही हैं। यह उस (गल्ली बॉय फिल्म) परिवेश से मिलती-जुलती होगी, लेकिन यह एक गैंगस्टर पर आधारित फिल्म होगी। जोया ने इस फिल्म के लिए अपने फेवरिट एक्टर रणवीर सिंह को अप्रोच किया है। रणवीर सिंह को फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद आया और वह भी इस फिल्म को करना चाहते हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। फिलहाल स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद डेट्स को लेकर बातचीत की जाएगी।

रणवीर सिंह-जोया अख्तर की होगी तीसरी फिल्म

बताते चलें कि रणवीर सिंह और जोया अख्तर के साथ वाली यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह ‘दिल धड़कने दो’ और ‘गल्ली बॉय’ कर चुके हैं। रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस समय वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) की बायोपिक फिल्म 83 (83 The Film) की शूटिंग में बिजी हैं। मुंबई में फिल्म के फाइनल शेड्यूल के लिए शूटिंग चल रही है। इसके बाद वह यशराज फिल्म्स की ‘जयेशभाई जोरदार’ की शूटिंग शुरू करेंगे। अगले साल फरवरी से रणवीर करण जौहर की फिल्म तख्त की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। फिल्म में विक्की कौशल, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर, करीना कपूर खान सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: कान्स में रणवीर सिंह को साथ नहीं लाने के सवाल पर ये था दीपिका पादुकोण का जवाब

कुछ ऐसी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी, पहले तकरार फिर प्यार, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।