Cannes 2019: कान्स में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सामने इस शख्स के साथ दिया हॉट पोज, जानिए कौन है ये?

प्रियंका चोपड़ा 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) के रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी हैं। 'कान्स' में अभिनेत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Priyanka Chopra Cannes 2019 Photos) हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा के साथ पोज दे रहे शख्स एक्ट्रेस के फेवरेट स्टाइलिस्ट संजय कुमार हैं। (फोटो- विरल भयानी)

‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ में दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। प्रियंका ने इवेंट में दूसरे दिन जहां व्हाइट कलर का गाउन पहना था, वहीं निक भी व्हाइट सूट में पत्नी के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन में नजर आ रहे थे। इस दौरान प्रियंका की ‘कान्स’ की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में वह एक शख्स के साथ हॉट पोज़ देती नजर आ रही हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि निक की मौजूदगी में यह शख्स कौन है जो प्रियंका के साथ इस तरह पोज़ दे रहा है।

विरल भयानी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में बताया है कि यह तस्वीर मॉर्फ्ड नहीं है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Photos Cannes 2019) के फेवरिट स्टाइलिस्ट संजय कुमार हैं।

विरल भयानी ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा और संजय कुमार की यह तस्वीर…

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movie) अपनी इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। बताते चलें कि ‘देसी गर्ल’ ने पहली बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में हिस्सा लिया है। पहले दिन वह ‘कान्स’ के रेड कार्पेट पर अकेली नजर आई थीं। ब्लैक एंड कॉपर ग्लिटरी स्ट्रैपलेस गाउन में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। गौरतलब है कि इवेंट में प्रियंका के अलावा अभी तक दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, मल्लिका शेरावत, हिना खान नजर आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और डायना पेंटी रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′ में प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों ने क्यों पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।