तलाक की खबर छापने वाली मैगजीन के खिलाफ केस की तैयारी में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, ले रहे हैं कानूनी सलाह

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरें हाल ही में काफी सुर्खियों में रही। इस खबर को सबसे पहले यूएस की ओके मैगजीन ने छापी थी। अब इस मैगजीन को ये खबर छापने की भरपाई करना होगा। जल्द ही ये कपल मैगजीन पर केस दर्ज करने जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो:विरल/मानव)

कुछ वक्त पहले प्रियंका और निक जोनस के तलाक की खबरें सुनने को मिली। इस खबर को सबसे पहले यूएस की ‘ओके मैगजीन’ ने छापी थी। तबसे ये न्यूज हर जगह पढ़ने को मिली और ये अफवाह आग की तरह फैल गई। लेकिन हाल ही में निक जोनस के एक कंसर्ट में इस कपल ने अपना प्यार एक दूसरे के लिए जाहिर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

भले निकयांका के तलाक की खबरों पर अब विराम लग चुका है, लेकिन लगता है हमारी देसी गर्ल और निक इस बात को ऐसे ही नहीं जाने देना चाहते हैं। वो ऐसी अफवाहों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस मैगजीन के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने की तैयारी में हैं। इससे इस मैगजीन को काफी नुकसान हो सकता है। आप भी जानिए आखिर प्रियंका और निक ऐसा क्या करने वाले हैं।

जानिए प्रियंका-निक क्या एक्शन लेने वाले हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही यूस की ओके मैगजीन के खिलाफ अफवाह फैलाने के लिए मानहानि का केस दर्ज करने वाले हैं। इस मैगजीन ने अपनी खबर में बताया था कि 117 दिन की शादी के बाद ही ये कपल तलाक लेने जा रहा है।

इस बारे प्रियंका की करीबी दोस्त ने एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए बताया, ‘ प्रियंका जो एक बार ठान लें वो करके रहती है। उसने इन अफवाहों को रोकने का मन बना लिया है तो वो ऐसा करके रहेगी। वो अपनी लीगल टीम से इस टेबलायड की खबर को लेकर बातचीत करेगी और पूरी कोशिश रहेगी कि वो उन्हें हरा सके।’

आगे उनकी दोस्त ने बताया, ‘ मैं पिछले हफ्ते ही दोनों से मिली थी। दोनों के बीच काफी प्यार है। वेबसाइट और टेबलायड खबर बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसलिए उन्हें सबक सीखना जरूरी है।’

जानिए क्या लिखा था इस मैगजीन में
अपनी खबर में इस मैगजीन ने लिखा था, ‘ये कपल काम, पार्टी और साथ में वक्त बिताने हर चीज से जूझ रहे हैं। प्रियंका और निक ने जल्दबाजी कर दी और अब इसकी वो भरपाई करते नजर आ रहे हैं। उनकी शादी एक धागे के सिरे पर लटकी है।’ इस आर्टिकल में आगे लिखते हुए बताया, ‘ जब उनकी शादी हुई तब निक को लगता था कि प्रियंका काफी कूल और बिंदास रहने वाली हैं। लेकिन हाल ही में निक ने उनका कंट्रोलिंग साइड देखा है। वेडिंग सेलिब्रेशन के वक्त तक निक को प्रियंका के टेम्पर के बारे में मालूम नहीं था।’

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पूरी लव स्टोरी…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।