मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर छाईं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने बोल्ड फोटोशूट से बनाया फैंस को दीवाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) वैसे तो फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया व फिल्मी इवेंट्स में वह अपनी मौजूदगी बराबर दर्ज करवा रही हैं। अनुष्का ने फिल्मफेयर मैगजीन (Filmfare Magazine) के लिए फोटोशूट कराया है।

अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म जीरो थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आखिरी बार जीरो फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी लीड रोल में थे। दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया और नतीजा यह रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म के बाद अनुष्का वैसे तो रील लाइफ से दूर हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह बिल्कुल एक्टिव हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर मैगजीन (Filmfare Magazine) के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया है।

मैगजीन के कवर पेज से लेकर हर ओर अनुष्का शर्मा अपने हुस्न की अदाएं बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं। कवर पेज पर वह ब्लैक लेसी ड्रेस में नजर आ रही हैं। अन्य तस्वीरों में अनुष्का ग्रीन आउटफिट, व्हाइट एंड ब्लैक लाइट वियर गाउन, ब्लैक आउटफिट के साथ व्हाइट लॉन्ग बूट और ग्लिटरी शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। अनुष्का के फैंस इन तस्वीरों पर बेहद प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।

बताते चलें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने ग्रीन कलर की फ्लोरल साड़ी पहन एक इवेंट में शिरकत की थी। उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थीं। फैंस को अनुष्का का भारतीय पारंपरिक अंदाज काफी पसंद आया। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जीरो फिल्म के अलावा पिछले साल वह ‘परी’, ‘सुई धागा’ और ‘संजू’ में नजर आई थीं।

परी फिल्म को अनुष्का शर्मा ने खुद प्रोड्यूस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सुई धागा फिल्म में वह वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ दिखी थीं। यह फिल्म हिट रही थी। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ब्लॉकबस्टर रही थी। यह फिल्म बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बायोपिक थी।

देखिए अनुष्का शर्मा की तस्वीरें…

फोटो क्रेडिट- फिल्मफेयर

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की क्यूट केमिस्ट्री देखकर फैंस ने जताया प्यार

वीडियो में देखिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।