Beauty Tips: घी से सिर्फ ताकत ही नहीं, पाएं करीना कपूर जैसी खूबसूरती भी, जानिए इसके ब्यूटी बेनिफिट

घी (Ghee Beauty Benefits) से अच्छी सेहत के साथ ही आप करीना कपूर (Kareena Kapoor) जैसी खूबसूरती पा सकती हैं। इससे आप डार्क सर्कल से लेकर झुर्रियों तक, कई परेशानी दूर कर सकती हैं। जानिए इसके ऐसे ही फायदे।

घी से आप करीना कपूर जैसी खूबसूरती पा सकती हैं(फोटो:ट्विटर)

ताकत के लिए और खाने के साथ आपने घी (Ghee Beauty Benefits) काफी खाया होगा। सभी के किचन में मौजूद रहने वाला घी सेहत के साथ आपकी खूबसूरती (Beauty Tips) को भी बढ़ने में मदद करता है।

जी हां, इससे आप डार्क सर्कल से लेकर झुर्रियों तक, कई परेशानी दूर कर सकती हैं और करीना कपूर (Kareena Kapoor) जैसी खूबसूरत और निखरी त्वचा पा सकती हैं। जानिए इसके ब्यूटी बेनिफिट के बारे में।

1. आप भी त्वचा के रूखेपन से परेशान हैं, तो हफ्ते में 2-3 बार समान मात्रा में घी और पानी मिलाकर चेहरे का मसाज करें। दो मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा सोने से पहले करें।

2. चेहरे के दाग-धब्बे खत्म करने के लिए सोने से पहले हर रोज चेहरा धोकर घी की एक पतली सी लेयर लगाएं। सुबह इसे धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से कुछ ही वक्त में आपकी त्वचा बनेगी बेदाग।

3. चेहरे पर निखार लाने के लिए घी की मदद से एक आसान पेस्ट बनाएं। इसके लिए समान मात्रा में कच्चा दूध, बेसन और घी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

4. इससे आप फटे होंठों और एड़ियों से भी राहत पाकर उन्हें बना सकती हैं कोमल और फूलों सी मुलायम। रोज रात में सोने से पहले होंठों पर घी की एक पतली लेयर लगाएं। वहीं, एड़ियों के लिए पैर अच्छी तरह साफ करके घी की पतली लेयर लगाएं और पैरों को ढककर सो जाएं।

5. डार्क सर्कल की परेशानी खत्म करने के लिए हर रोज सोने से पहले इसे आंखों के नीचे के हिस्से यानि अंडरआई एरिया में लगाकर हल्के हाथों से दो मिनट तक मसाज करें। कुछ दिनों तक इसके नियमित इस्तेमाल से आपको फर्क नजर आएगा।

6. बढ़ती उम्र की निशानियों से भी घी बचाने में मदद करता है और आपको लंबे वक्त तक जवां दिखाता है। हर रोज सोने से पहले इसकी एक पतली लेयर चेहरे पर लगाएं। ये चेहरे में कसाव लाकर झुर्रियों की परेशानी खत्म करता है।

एक चुटकी हल्दी आपकी खूबसूरती बढ़ा सकती है। जानिए इसके फायदे…

वीडियो में देखिए 40 की उम्र में भी ऐश्वर्या जैसा यंग दिखने के लिए क्या करें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

View Comments (1)

  • Wrong wrong wrong.
    Reem u r wrong....sabse pehle to islam me bahot parda hai....or filmy industry me koi parda nhi......