Khesari Lal Yadav Song:खेसारी लाल का ‘धोवल बाडू दूध से’ गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखें Video

खेसारी लाल यादव के गाने 'धोवल बाडू दूध से' में उनके साथ रितु सिंह की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।

खेसारी लाल का गाना 'धोवल बाडू दूध से'

Khesari Lal Yadav Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फ़िल्में और गाने दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। उनके गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा देते हैं। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘धोवल बाडू दूध से’ का वीडियो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव के गाने ‘धोवल बाडू दूध से’ में उनके साथ रितु सिंह की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं।

Akshara Singh Dance Video: पवन सिंह के हिट गानों पर अक्षरा सिंह का जोरदार डांस! वीडियो वायरल

खेसारी लाल का गाना ‘धोवल बाडू दूध से’

खेसारी लाल का ये गाना उनकी सुपरहिट फिल्म ‘संघर्ष’ का है। इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म के साथ साथ खेसारी लाल के गानों की भी काफी धूम देखने को मिली। खेसारी लाल यादव के ‘धोवल बाडू दूध से’ गाने को अब तक 4 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

गाने के व्यूज देखकर ही आप खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी।

Anjana Singh Bold Photos: लाल साड़ी पहन अंजना सिंह ने सोशल मीडिया पर लगाई आग! फैंस के उड़े होश

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.