Navratri Bhakti Songs: देवी मां की भक्ति में यूं डूबे हुए नजर आए खेसारी लाल यादव, देखिए ये नवरात्रि सॉन्ग

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव देवी मां के भक्ति से कैसे अछूते रह सकते हैं। खेसारी लाल यादव के देवी गीत फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस भक्ति भजन के बारे में बता दें कि ये एल्बम 'माई बोलावेली '(Maai Bolaweli) से लिया गया है।

खेसारी लाल यादव ( फोटो - यूट्यूब )

नवरात्री का पर्व शुरू हो गया है। देश भर में बड़े ही धूम धाम से देवी की उपसना की जा रही है। पंडालों में देवी की देवी मूर्तियों की स्थापना हो गई है। बिना संगीत के नवरात्री का नौ दिन का त्यौहार अधूरा है। ऐसे में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव देवी मां के भक्ति से कैसे अछूते रह सकते हैं। खेसारी लाल यादव के देवी गीत फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस भक्ति भजन के बारे में बता दें कि ये एल्बम ‘माई बोलावेली ‘(Maai Bolaweli) से लिया गया है। इसमें भक्ति गानों के बोल इतने भक्तिपूर्ण हैं कि बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज़ दी है। इसके बोल पवन पांडे (Pawan Pandey) ने दिए हैं। माई बोलावेली एल्बम के गाने भक्तिपूर्ण हैं। इसे यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस भक्ति एल्बम का एक सॉन्ग नजर न लग जाए फैंस के बीच बहुत पसंद किया जा रहा हैं। गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी ने ब्लू और रेड कलर के कॉम्बिनेशन का कुर्ता पैजामा पहना हुआ है। इसके साथ ही मैया की चुनरी लिए हुए हैं। फैंस खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के देवी भक्त अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यूट्यूब पर यह एल्बम रिकॉर्ड के सारे आकड़ें पार किए जा रहा है।

यहां देखें खेसारी लाल यादव का देवी सॉन्ग… 

बताते चलें कि एल्बम के देवी भक्ति के सारे गाने इतने बेहतरीन हैं, जिन्हें सुनते ही आप भी मां की भक्ति में झूमने लगेंगे। एल्बम में देवी भक्ति  के गानों से भरपूर हैं। आपको खेसारी लाल यादव के इस देवी भक्ति गीत में कितना सराबोर हुए कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

नीचे देखिए खेसारी लाल यादव का सुपरहिट देवी भक्ति सॉन्ग… 

वीडियो में देखें खेसारी लाल के लिए कितना जरुरी है बोल बम…