ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने की सगाई, मोहसिन खान-शिवांगी जोशी का दिखा मस्ती भरा अंदाज

एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने हाल ही में सुयश रावत के साथ सगाई कर ली है। उनकी सगाई सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान उनकी खुशी में शामिल होने मोहसिन खान और शिवांगी जोशी भी पहुंचे थे।

मोहना सिहं के साथ मोहसिन खान और शिवांगी जोशी (इंस्टाग्राम)

स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने हाल ही में सुयश रावत के साथ सगाई कर ली है। उनकी खूबसूरत सगाई के फंक्शन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। मोहना और सुयश की सगाई की रस्म उनके परिवार और दोस्तों के चलते काफी बेहतरीन रही। इस दौरान ये रिश्ता क्या कहलाता है के को स्टार उनकी खुशी में शामिल हुए थे।

मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत की सगाई में ये रिश्ता क्या कहलाता है के को स्टार मोहसिन खान, शिवांगी जोशी और बाकि लोग शामिल होने पहुंचे थे। सगाई का फंक्शन गोवा में रखा गया था। अपने इस स्पेशल दिन मोहना  ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था और उनके चेहरे पर जो खुशी थी वो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही थी।

वहीं, पिछले साल 2018 के अंदर अक्टूबर के महीने में एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह  ने अपने रोका सेरेमनी की बात कंफर्म की थी।  हाल ही में, उन्होंने फरवरी के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में सगाई होने की बात कंफर्म की थी। तब से उनके फैंस को उनकी सगाई सेरेमनी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हो रहे थे। खैर, हमारे सहयोगी पिंकविला को गोवा से मोहना और सुयश की सगाई की कुछ तस्वीरें हाथ लगी है।

यहां देखिए मोहना सिंह की अपने को स्टार के साथ तस्वीर

सगाई सेरेमनी के वक्त कपल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के को स्टार के साथ खूब मस्ती की। इतना ही नहीं मोहिना कुमारी सिंह ने फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के गाने मनवा लागे पर भी डांस किया था। मोहिना कुमारी सिंह का जब रोका हुआ था तब उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर 3 दिन की छुट्टी ली थी। उनका रोका उनके होम टाउन मध्यप्रेदश रेवा में किया गया था। रोका की सारी तैयारियां बेहद ही सादगी भरे अंदाज में की गई थी। ऐसे में हिंदी रश भी मोहना सिंह और सुयश रावत को उनकी सगाई के लिए शुभकामनाएं देता है।

यहां देखिए मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत की सगाई की तस्वीरें और वीडियो…

मोहसिन खान का दिखा अलग अंदाज…

कुछ इस तरह लगाए मोहना सिंह ने अपनी सगाई में ठुमके…

यहां देखिए टीवी की दुनिया बड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।