Golmaal JR: रोहित शेट्टी लिटिल सिंघम के बाद लेकर आएं एक और कार्टून शो, ऐसे मचाएंगे बच्चों की दुनिया में धमाल

रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) अपने एक और कार्टून शो ( Cartoon Show) को बच्चों के बीच लाने वाले हैं। जो कि उनकी फिल्म गोलमाल (Golmaal Film) के कैरेक्टर पर आधारित होगा।

गोलमाल जूनियर शो लेकर आने वाले हैं रोहित शेट्टी ( फोटो साभार- फेसबुक)

लिटिल सिंघम (Little Singham) लाने के बाद अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) अपने एक और कार्टून शो ( Cartoon Show) को बच्चों की दुनिया में ला रहे हैं, जिसका नाम है गोलमाल जूनियर ( Golmaal JR.)। इस बात की जानकारी खुद रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही बताया है कि ये शो कब बच्चों के दिलों को लुभाने के लिए आ रहा है। रोहित शेट्टी का ये शो सोनिक चैनल ( Sonic Channel)  पर दिखाया जाएगा।

रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty Action Movies) ने अपने ऑशिफल इंस्टाग्राम पेज के जरिए गोलमाल जूनियर शो से जुड़ी जानकारी दी लोगों तक पहुंचाई है। बॉलीवुड डायरेक्ट का ये शो हर रोज सोनिक चैनल पर दिखाया जाएगा। शो की टाइमिंग बच्चों को ध्यान में रखकर दोपहर 1:30 की रखी गी है। इस शो में जो पांचों किरदार नजर आएंगे। वो गोलमाल फिल्म के ही कैरेक्टर हैं। जी हां वहीं, कैरेक्टजर जो एक्टर अजय देवगन ( Ajay Devgn Style) , तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े , कुणाल खेमू और अरशद वासी ने फिल्म गोलमाल ( Golmaal Films part) में निभाए थे।

यहां देखिए रोहित शेट्टी का मजेदार पोस्ट…

 

इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने कुछ वक्त पहले इस शो से जुड़ा हुआ एक छोटा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। शो से जुड़े वीडियो में अजय देवगन, कुणाल खेमू और अरशद वासी जोर-जोर से हंसते हुए नजर आते हैं। तभी रोहित शेट्टी दो वायर लेकर उन्होंने करंट लगते हैं  और सभी के सभी एक्टर कार्टून कैरेक्टर में बदल जाते हैं। वैसे रोहित शेट्टी के इस आइडिया को बॉलीवुड के कई बड़े लोगों ने पसंद किया। एक्टर रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के पोस्ट किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- गो गो गोलमाल। तो वहीं, अर्जुन कपूर और फराह खान ने भी रोहित शेट्टी के इस पहल की तारीफ अपने कमेंट के जरिए की।

बॉलीवुड में ही नहीं टीवी की दुनिया में भी हिट रहे हैं रोहित शेट्टी, इन शोज के जरिए जीता लोगों का दिल

यहां देखिए रोहित शेट्टी से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।