Nag Panchami 2019: इस विधि से करें नाग देवता की पूजा, 125 साल बाद बन रहा है ये महासंयोग

नाग पंचमी को सावन (Sawan 2019) के महीने में मनाया जाता है। इस दिन को हिंदू धर्म में काफी पवित्र और अहम माना जाता है। इस बार नाग पंचमी (Nag Panchami 2019) 5 अगस्त को है। कई पंडितों का कहना है कि इस साल नाग पंचमी का बहुत ही अच्छा योग है। ये योग 125 साल बाद आया है।

नाग पंचमी पर सांप दूढ चढ़ाती हुई महिला। (फोटोः फेसबुक)

नाग पंचमी को सावन (Sawan 2019) के महीने में मनाया जाता है। इस दिन को हिंदू धर्म में काफी पवित्र और अहम माना जाता है। इस बार नागपंचमी 5 अगस्त को है। कई पंडितों का कहना है कि इस साल नाग पंचमी का बहुत ही अच्छा योग है। ये योग 125 साल बाद आया है। इतने साल बाद सावन के सोमवार को नाग पंचमी का शुभ दिन पड़ा है। नाग पंचमी (Nag Panchami 2019)  के दिन नाग देवता के 12 अवतार की पूजा की जाती है।

सावन के सोमवार में पंचमी होने की वजह से महासंगयोग बन रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा का फल कई गुना बढ़ जाएगा। सनातन धर्म के मुताबिक सावन महीने(Sawan Month)की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा की जाती है और उन्हें दूध पिलाया जाता है।

ऐसे की जाती है पूजा, मिलता है फल

नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान कर नए कपड़े पहन कर पूजा की जाती है। कई लोग घर की दीवार पर नाग देवता की तस्वीर बनाते हैं।  कहा जाता है कि नाग देवता की पूजा और अभिषेक करने भोले बाबा प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। सांप की पूजा करने से नाग देवता भी प्रसन्न होते हैं और जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है, पूजा के बाद दूर हो जाता है।

बनाया जाता है ये खाना

नाग देवता की पूजा के बाद कहीं-कहीं सेंवई और चावल बनाने का रिवाज है। कई जगहों पर नागपंचमी के दिन बासी भोजन खाने का रिवाज है। इसके लिए खाना एक दिन पहले रात को बना लिया जाता है और नागपंचमी के दिन खाया जाता है।

ये है कहानी

नाग पंचमी (Nag Panchami) पर वैसे तो कई कहानियां प्रचलित हैं, लेकिन यहां हम आपको एक छोटी से कहानी बताते हैं। कहा जाता है कि जब देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन से जब विष/अमृत निकला, तो उसे भगवान शिव (Lord Shiv0 ने पिया। लेकिन इस दौरान उस विष की कुछ बूंदे नीचे गिरी और जो किसी सांप ने पी ली। इसके बाद सांप विषैले हो गए। कालसर्प दोष और सर्पदंश से बचने के लिए इस दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं।

मौनी रॉय के एक्स बॉयफ्रेंड सहित टीवी के इन 10 कलाकारों ने निभाया था भगवान शिव का रोल

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।