बाढ़ से बचने के लिए मगरमच्छ ने अपनाई ये ट्रिक्स, तो हैरान हुए लोग, देखिए ये वायरल वीडियो

बाढ़ से बचने के लिए एक घर की छत पर मगरमच्छ चढ़ गया। जिसका लोगों ने वीडियो बनाया है। वीडियो (Crocodile Viral Video) में एक बड़ा मगरमच्छ है, जो बाढ़ प्रभावित बेलगाम स्थित एक छत पर बैठा हुआ है।

घर की छत पर मगरमच्छ। (फोटोः ट्विटर)

हाल ही में देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने। इन हालातों में अब सुधार होना शुरू हो चुका है, लेकिन अब कर्नाटक में बाढ़ (Flood In Karnataka) जैसे हालात बने हुए हैं। कर्नाटक के बेलगाम एरिया बाढ़ से प्रभावित है। लेकिन इन दिनों ये एरिया बाढ़ की वजह से नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है। ये वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा। ये वीडियो आपको फील करवाएगा की आदमी हो या जानवर हर कोई बाढ़ से प्रभावित होता है और अपने आप को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है।

ऐसा ही कुछ इस वीडियो में है। दरअसल, वीडियो (Crocodile Viral Video) में एक बड़ा मगरमच्छ है, जो बाढ़ प्रभावित बेलगाम स्थित एक छत पर बैठा हुआ है। यहां बाढ़ का पानी मकानों के ऊपर तक फैला हुआ है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एएनआई ने लिखा,’कर्नाटक के बेलगाम में बाढ़ प्रभावित तालुक रायबाग में एक घर की छत पर एक मगरमच्छ।’ आपको बता दें कि बेलगाम कर्नाटक का ऐसा जिला है, जो बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है।

यहां देखिए वायरल वीडियो में मगरमच्छ-

इस मगरमच्छ (Crocodile Type In India) को छत पर चढ़ा एक स्थानीय शख्स ने इसका वीडियो बनाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ जिस घर की छत पर बैठा हुआ है वह पूरी तरह से डूब गया है। 15 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ छत पर मुंह खोल कर बैठा है और आसपास खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे हैं और उसके बारे में बात कर रहे हैं।

इंडियन रेलवे की फिर खुली पोल, ट्रेन में एसी की ठंडी हवा की जगह बरसने लगा पानी

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।