RIP Arun Jaitley: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley  Death) का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बीजेपी मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर को आम जनता के अंतिम दर्शन के रखने के बाद, उन्हें अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बाद बेटे रोहन जेटली ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने दी पार्थिव शरीर को मुखाग्नि। (फोटोः वीडियो स्टिल)

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley  Death) का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें कई तरह की बीमारियां थी। वह 9 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनके निधन के बाद बीजेपी सहित पूरे देश में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में रखा गया। इस दौरान नेता से लेकर आम नागरिक भी उनके अंतिम दर्शन किए। भाजपा मुख्यालय में अरुण जेटली का पार्थिव शरीर दोपहर 1 बजे तक रखा गया और इसके दोपहर 2  बजे उनके पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट पहुंचाया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बाद उनके बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी।

भारी बारिश के बीच बेटे रोहन जेटली ने दी मुखाग्नि

अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने पापा के पार्थिव को शरीर को दी मुखाग्नि। इस दौरान उनकी बहन सोनाली जेटली और मां संगीता जेटली भी मौजूद रहीं। अंतिम संस्कार के दौरान भारी बारिश भी शुरू हो गई।

बेटे रोहन देंगे मुखाग्नि-

अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली अपने पापा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देंगे। दाह संस्कार से पहले वैदिक मंत्रोच्चार हो रहा है।

अरुण जेटली को दिया गया राजकीय सम्मान

देश के उपराष्ट्रपित वेंकैया नायडू ने अरुण जेटली को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसी दौरान पूर्व वित्त मंत्री का राजकीय सम्मान किया गया और सेना ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान उपाराष्ट्रपति काफी भावुक दिखाई दिए।

अरुण जेटली के पार्थिव शरीर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहा कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद जैसे विपक्षी नेता ने भी श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचे हैं। बाबा रामदेव भी यहां पहुंचे हैं।

निगमबोध घाट पहुंचा पार्थिव शरीर-

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट पहुंचा दिया गया है। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता पहुंचे हुए हैं।

निगमबोध घाट की तरफ ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर-

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय से निगमबोध घाट की ओर ले जाया जा रहा है। कार्यकर्ता लगा रहे हैं नेता के अमर रहने के नारे। दो बजे होगा अंतिम संस्कार।

बीजेपी मुख्यालय में इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन, पीयूष गोयल और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए।

 अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा मुख्यालय पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी नेता बीएल संतोष, राज्यवर्धन राठौर, विजय गोयल, शिवराज सिंह चौहान, राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन ने दी

जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अरुण जेटली के निधन पर अमित शाह व्यक्त की अपनी संवेदनाएं-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

एम्स के मुताबिक, अरुण जेटली ने शनिवार दोपहर 12ः07 बजे आखिरी सांस ली। अरुण जेटली को 9 अगस्त के दिन सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। उनका निधन उस वक्त हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी दौरे पर थे। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बहरीन में हुए एक इवेंट अपने दोस्त के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनका दोस्त उस वक्त उन्हें छोड़ कर चला गया, जब वह दूर है। पीएम मोदी के आधार पर राजनाथ सिंह ने शनिवार को अरुण जेटली के निधन पर उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

अरुण जेटली के आवास पर इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पार्टी मुख्यालय में अरुण जेटली का पार्थिव शरीर लाने से उनके आवास पर ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सांसद हंसराज हंस, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता शामिल रहे. इससे पहले जेटली के निधन की खबर सुनकर एम्स पहुंचने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, जितेंद्र सिंह, अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मनोज तिवारी एवं रमेश बिधूड़ी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अरुण जेटली का बॉलीवुड से रहा है गहरा नाता, टीवी इंडस्ट्री में काम करते हैं उनके परिवार के ये सदस्य

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।