Aishwarya Rai Birth Day: कंट्रोवर्शियल लव लाइफ से हैप्पी मैरिज तक…कुछ ऐसी है ऐश्वर्या राय बच्चन की कहानी

ऐश्वर्या राय 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या अपनी खुबसूरती को लेकर जितनी शुमार हुईं, उतनी ही लव लाइफ को लेकर 'बदनाम' भी। राजीव से लेकर अभिषेक बच्चन तक।

ऐश्वर्या राय बच्चन अगले साल 'गुलाब-जामुन' फिल्म में नजर आएंगी।

ऐश्वर्या राय 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या अपनी खुबसूरती को लेकर जितनी शुमार हुईं, उतनी ही लव लाइफ को लेकर ‘बदनाम’ भी। 01 नवंबर 1973 को मैंगलोर कर्नाटक में जन्मीं ऐश्वर्या बचपन से ही बहुत प्यारी दिखती थीं। इसी वजह से घर और मोहल्ले वालों ने तीन नाम दे रखे थे- ऐश, गुल्लू और ऐशू। 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर दुनिया भर में छाने वाली ऐश्वर्या राय की इसकी शुरुआत ही एक विवादित प्रेम कहानी से हुई। इसके बाद ‘हम दिल चुके सनम’ के सेट पर ही सलमान खान को दिल दे बैठीं। इसके बाद विवेक ओबराय से लेकर कई हस्तियों के साथ अफेयर रहें।

इनकी हर प्रेम कहानी विवादों से भरी हुई रहीं। और हां, आप यदि ऐसा सोच रहे हैं कि सलमान खान-विवेक ओबराय इनके पहले ब्वॉयफ्रेंड थे तो ऐसा नहीं है। इससे पहले एक मशहूर मॉडल और श्रीलंका के शख्स के साथ इनका नाम जुड़ चुका था। प्रेम कहानी तो ठीक है लेकिन ऐश्वर्या बच्चन की हर लव स्टोरी में नया विवाद देखने को मिलता है। इसलिए इन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जा सकता है। इनकी प्रेम कहानी को सुनने के बाद तो आप भी यही कहेंगे। तो आइए एक-एक कर इनकी चर्चित प्रेम कहानी पर नजर डालते हैं।

ऐश्वर्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड

ऐश्वर्या और मनीषा की लड़ाई
इनकी पहली प्रेम कहानी 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद दुनिया के सामने आईं। राजीव मूलचंदानी 1990 के दशक में सबसे प्रसिद्ध मॉडल रहें। ऐश्वर्या राय के लिए राजीव ने मनीषा कोईराला को छोड़ दिया। इस वजह से ऐश और मनीषा के साथ जमकर लड़ाई हुई थी। हालांकि राजीव और ऐश्वर्या का रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया। दोनों कुछ साल में ही अलग हो गए। ऐसे इनके प्रेम का सफर विवादों के साथ शुरू हुआ।

सलमान को छोड़ा
इसके बाद 1998 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम जुड़ा। ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ खुलकर सामने आईं। ये प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे विवादित लव स्टोरी मानी जाती है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल चुके सनम’ के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। 2001 में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के व्यवहार से तंग आकर रिश्ता तोड़ दिया। वह खुद एक इंटरव्यू में बताईं थी कि सलमान खान बकवास बातें करते रहते हैं। भाईगिरी शो करते हैं। इसलिए उनको छोड़ दिया।

मजबूरी में किया ब्रेकअप
सलमान के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरु कीं। ऐश्वर्या राय को तो सलमान ने कुछ नहीं कहा लेकिन सलमान ने विवेक पर खुनश निकालना शुरु किए। हद तो तब हो गई जब सलमान खान विवेक को जान से मारने की धमकी देने लगे। इतना ही नहीं विवक के साथ हाथापाई की नौबत तक आ गई। आखिरकार ऐश्वर्या राय को विवश होकर रिश्ता तोड़ना पड़ा। ऐसा कहा जाता है कि इसलिए विवेक को फिल्में मिलनी बंद हो गईं थी। 2003 की यह सबसे चर्चित लव स्टोरी रही।

अभिषेक का एक तरफा प्यार
2006 में ऐश्वर्या राय का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा। फिल्म ‘गुरु’ के सेट पर ही अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या पर फिदा हो गए। हालांकि उस वक्त तक ऐश्वर्या विवेक के गम में डूबी रहती थीं। फिर इसके बाद अभिषेक बच्चने ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज किया। 20 अप्रैल 2007 दोनों शादी के बंधन में बंध गए। फिलहाल दोनों सितारों की जिंदगी खुशहाल कट रही है।

श्रीलंका का ब्वॉयफ्रेंड
शादी के बाद ही एक नया विवाद सामने आया। इसके बाद जमकर बवाल मचा। श्रीलंका के नागरिक निरोशन देवप्रिया ने खुद को ऐश्वर्या का ब्वॉयफ्रेंड बताया। इतना ही नहीं इसको लेकर एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने साफ तौर पर कहा कि ऐश्वर्या ने धोखा दिया है। जिसके कारण वह सदमे में है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.