![तैमूर अली खान और इनाया की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/taimur_inaaya_icecream.jpg)
सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने की बात करें तो इस साल तैमूर अली खान इस मायने में सबसे आगे दिखाई देते हैं। तैमूर की बहुत से तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। उनमें से एक तस्वीर ये भी है जिसमें तैमूर अली खान अपनी बहन इनाया के साथ आइसक्रीम खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर और इनाया बहुत क्वीट लग रहे हैं।
![करण जौहर, काजोल और रानी मुखर्जी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/kajol_karan_ranis_kuch_kuch_hota_hai_reunion_at_durga_puja.jpg)
इस तस्वीर को देखते ही कुछ कुछ होता है की याद आ जाती है। तस्वीर दुर्गा पूजा के समय की है। जिसमें काजोल, रानी मुखर्जी और करण जौहर अपने चेहरे पर गुलाल लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।
![बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ पीएम मोदी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/bollywoods_selfie_with_narendra_modi.jpeg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आग तरह फ़ैल गई थी। साल 2019 में वायरल तस्वीरों की बात करें तो ये तस्वीर भी जमकर वायरल हुई। तस्वीर में आप देख सकते हैं पीएम मोदी के साथ रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अश्विनी अय्यर तिवारी और अन्य सितारे नजर आ रहे हैं।
![सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेहा धूपिया की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/kjos_diwali_party.jpg)
ये तस्वीर करण जौहर के घर की दिवाली के समय की है। तस्वीर में करण जौहर के साथ सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेहा धूपिया नजर आ रही हैं।
![रानी मुखर्जी, काजोल और शाहरुख़ खान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/12_years_of_kuch_kuvk_hota_hai.jpg)
रानी मुखर्जी, काजोल और शाहरुख़ खान की तस्वीर की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। ये तस्वीर कुछ कुछ होता है के 12 साल पूरे होने के मौके पर क्लिक की गई।
![अर्जुन कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/arjun_kapoor_old.jpg)
जिस समय फेसऐप ट्रैंड कर रहा था उस वक्त अर्जुन कपूर ने भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। ये तस्वीर उस वक्त की है। तस्वीर में अर्जुन कपूर बूढ़े दिखाई दे रहे हैं।
![दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/ranveer_singh_deepika_padukone_first_anniversary.jpg)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस तस्वीर में दोनों की जोड़ी काफी सुंदर लग रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/karan_johar_gauri_khan_recreate_the_poster_of_kuch_kuch_hota_hai.jpg)
गौरी खान, करण जौहर और शाहरुख़ खान इस तस्वीर में कुछ कुछ होता है के किरदार में नजर आ रहे हैं।
![तैमूर अली खान, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/raksha_bandhan_at_khans.jpg)
पटौदी खानदान की बात करें तो इनके परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। इस तस्वीर में सैफ अली खान के साथ तैमूर अली खान, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान दिखाई दे रहे हैं।
![अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/12/virat_kohli_and_anushka_sharmas_bhutan_trip.jpg)
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड जगत में चहेती जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की तस्वीरों को फैंस दिल खोलकर प्यार करते हैं। दोनों की भूटान वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।
Story Author: lakhantiwari
![lakhantiwari](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/12/Lakhan-Tiwari.jpg)