![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/45773004_217903299087197_4206460743612827483_n.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं उर्वशी अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/43367917_478376062649180_4464154514338242072_n.jpg)
उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी, 1994 को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम मनवर सिंह रौतेला और मां का नाम मीरा सिंह रौतेला है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/19955135_1904343483149999_900994605812547584_n.jpg)
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उर्वशी रौतेला मॉडलिंग के फील्ड में काफी नाम कमा चुकी थीं। सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल पाने वालीं वह फिल्म इंडस्ट्री की इकलौती अभिनेत्री हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/47369353_893917734144279_2580139018812810922_n.jpg)
बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि 17 साल की उम्र में उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स इंडिया चुनी गई थीं। उर्वशी 'मिस एशियन सुपर मॉडल' और 'टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर' भी रह चुकी हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/43621872_1092039160974119_203505027747488263_n.jpg)
कुछ महीनों पहले उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा के साथ एक इवेंट में शिरकत की थी। इवेंट के दौरान की उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/36159902_243141893150196_3660658084453285888_n.jpg)
कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला के पूर्व पीआर मैनेजर ने एक्ट्रेस के चरित्र को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके बाद उर्वशी ने बगैर फैक्ट्स चेक किए खबरें चलाने पर मीडिया से नाराजगी जाहिर की थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/47582356_830167820648653_7579095210945102126_n.jpg)
उर्वशी रौतेला ने कहा था कि मीडिया ने एक कोकेन और एल्कोहल एडिक्ट शख्स की बात पर विश्वास कर लिया। वो शख्स मुझे ब्लैकमेल करने की वजह से जेल भी जा चुका है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/49614731_114312319631962_2875795535851158170_n.jpg)
हाल ही में उत्तराखंड के औली में 200 करोड़ की एक शादी सुर्खियों में थी। इस शादी को लेकर मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा था। शादी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। कथित तौर पर उर्वशी भी इस शादी का हिस्सा रही थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/49641296_125730605134202_7342013052378918967_n.jpg)
पंजाबी रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने 'लव डोज़' से हर दिल पर छा जाने वालीं उर्वशी रौतेला 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' 'सनम रे', 'अम्बरसरिया', 'काबिल', 'भाग जॉनी' और 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद इस साल 'पागलपंती' फिल्म में नजर आएंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/53874885_573587999793608_3233868550534911409_n.jpg)
'पागलपंती' फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।
Story Author: राहुल सिंह
![राहुल सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/46762869_720156678363532_7295277818005422080_n.jpg)
rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053