
Vada Pav- वड़ा पाव मुंबई में बहुत फेमस डिश है। इसे बटाटा वडा भी कहा जाता है। वड़ा यानी आलू की भाजी को बेसन में लपेट के उसे गरम-गरम तेल में तला जाता हैं। वड़ा को पाव में डाल के उसके साथ लसुन की चटनी और हरी अरु मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है।

Misal Pav - यह महाराष्ट्रीयन पारंपरिक भोजन है। इसे स्प्राउट्स और बीन्स में तीखे मसाले का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट करी जैसी बनाई जाती है। परोसने के समय इसमें प्याज और नींबू डालकर पाव के साथ खाया जाता हैं।

Poha- पोहा कई प्रकार के होटल्स या स्ट्रीट फ़ूड में आसानी से मिल जाते है। जैसा कि बटाटा पोहा, कांदा पोहा, वगेरा। पोहा चावल का बनाया हुआ होता है कर सुबह में इसे नास्ते में खाने आप यह ज्यादा हैवी भी नहीं लगेगा और आपका पेट भी भर जायेगा।

Upma- रवा खाने में तीखा होता है लेकिन एक बार आपने खाया तो दिन भर आपको भूक नहीं लगेगी। उपमा, रवा से बनाया जाता है।

Sheera- शीरा भी रवा से बनाया जाता हैं लेकिन यह मीठा होता है। यदि आपको मीठा खाना पसंद हो तो आप सुबह इस मीठे डिश नाश्ते में खा सकते हो।

Idli and Medu Vada- इडली-वडा दक्षिण भारतीय रेसिपी में से एक है। यह खाने में हल्का और स्वादिष्ट होता है। इडली, चावल और उड़द की दाल के पेस्ट से बनता हैं और इसे नारियल की चटनी और सांबर के साथ परोसा जाता है।

Masala Dosa- मसाला डोसा खाने में हल्का भी और स्वादिष्ट भी। यह साउथ इंडियन डिश हैं, मसाला यानी बटाटा की भाजी और साथ सांभर और खोबरे की चटनी सुनते ही मुँह में पानी आ गया, हैं ना?

Omlette- यदि आप अंडा खाते हो तो, इससे अच्छा स्वादिष्ट और पौष्टिक ब्रेकफास्ट और कुछ भी नहीं है। आप सुबह उबला हुआ अंडे खा सकते है, ऑमलेट, हाफ फ्राई, जैसा आपको खाना पसन् आप सुबह के नाश्ते में ले सकते है।

Fafda and Jalebi- फाफड़ा और जलेबी गुजरे डिश है। फाफड़ा यानी बेसन का बनाया हुआ स्वादिष्ट नाश्ता। बेसन के जाड़े पेस्ट को चकले पर हाथों से लंबा आकर देते हैं और फिर उसे गरमा गर्म तेल तलते हैं। फाफड़ा नमकीन होता है और उसके साथ जिलेबी जैसे सोने पे सुहागा।

Sandwich- सुबह के साम्य आप सैंडविच भी खा सकते है। इसमें ककड़ी, टमाटर, बीत होती है, जो आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।