
बॉलीवुड गलियारों में इस समय आदर जैन (Aadar Jain) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों दिनों रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन अरमान जैन और अनीशा मल्होत्रा की शादी काफी चर्चा में रही थी। इस शादी में बहुत से बॉलिवुड स्टार्स और उनके परिवारों ने शिरकत की थी। इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा आदर जैन और तारा सुतारिया के अफेयर की रही। ये दोनों पिछले काफी दिनों से खबरों में हैं और अक्सर एकसाथ नजर आते हैं।

आदर जैन के साथ लिंकअप की खबरों पर तारा सुतारिया ने कहा कि हम एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं।

आदर जैन और तारा सुतारिया के रिलेशनशिप को फैमिली की रजामंदी के बारे में पूछे जाने पर आदर की माँ रीमा जैन ने कहा, ‘जिसको भी हमारा बेटा प्यार करेगा हम उसे पसंद करेंगे।'

सोशल मीडिया पर भी तारा सुतारिया और आदर जैन की खूब तस्वीरें वायरल होती हैं।

अरमान जैन और अनीशा मल्होत्रा की शादी के दौरान भी आदर और तारा की काफी तस्वीरें वायरल हुई थीं।
Story Author: lakhantiwari
