![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2021/03/1-7.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस से अक्सर बात करती रहती हैं। वहीँ श्रद्धा कपूर फैन्स के साथ अपनी फोटोज और वीडियो भी साझा करती हैं। इस बार श्रद्धा कपूर ने मालदीव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2021/03/2-9.jpg)
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। श्रद्धा और रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) के रिलेशनशिप के बारे में खूब चर्चा हो रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2021/03/3-10.jpg)
समुद्र किनारे वाला श्रद्धा कपूर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। श्रद्धा की इस फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2021/03/saf.jpg)
रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि 'जहां तक मुझे इस बारे में पता है कि श्रद्धा-रोहन पुराने दोस्त हैं। ये दोनों कॉलेज के दिनों से ही एक दूसरे के संग हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2021/03/5-10.jpg)
श्रद्धा और रोहन की शादी की खबरों पर अभी तक श्रद्धा कपूर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अब फैन्स को श्रद्धा कपूर और रोहन की शादी का इंतज़ार है।