
Shanaya Kapoor Photos: बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनाया अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस लुक से लोगों को आकर्षित किया है। फिल्मों में आने से पहले ही उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। आइये देखते हैं शनाया कपूर की फोटोज!

अपने नए फोटोज में शनाया ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही हैं।

फोटोज में वे ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में हैं। उन्होंने इन फोटोज के साथ ग्रीन कलर का हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने अपनी जो लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

शनाया कपूर की खास दोस्त खुशी कपूर और अनन्या पांडे ने उनकी फोटो पर लाइक किया है।

शनाया कपूर इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की प्रिपरेशन में व्यस्त हैं। शनाया को जल्द ही करण जौहर की फिल्म में देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस फिल्म 'बेधड़क' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

फिल्म 'बेधड़क' में शनाया कपूर के साथ गुरफतेह और लक्ष्य भी नजर आएँगे। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान कर रहे हैं।

शनाया की बॉलीवुड स्टारकिड्स सुहाना खान, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, नव्या नवेली नंदा और तारा सुतारिया संग काफी अच्छी दोस्ती है।