
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिंकदर अपने बोल्ड अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर यह एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। (फोटोः इंस्टाग्राम)



शमा सिकंदर इस फिल्म के अलावा एक और बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का नाम तिप्सी है। इसमें वह खामोश, खौफ की रात, टॉम डिक एंड हैरी जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले दीपक तिजोरी के साथ काम करेंगी।


शमा सिकंदर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में प्रेम अगन और साल 1999 में आमिर खान स्टारर मन में छोटे-छोटे किरदार से की। साल 2002 में उन्होंने फिल्म अंश में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल मिला।

साल 2003 में उन्होंने सोनी टीवी के पॉपुलर सीरियल ये मेरी लाइफ में लीड रोल निभाया। साल 2004 में उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। साल 2005 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 12वां वार्षिक लायन्स गोल्ड अवार्ड्स मिला।

इसके बाद उन्होंने साल 2007 में उन्होंने पॉपकॉर्न न्यूज और 2008 में जेट सेट गो शो की होस्टिंग की। साल 2008 में ही उन्होंने धूम धड़ाका में जिया का लीड किरदार निभाया। फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला।


शमा सिकंदर ने बच्चों के सीरियल बालवीर(2012-2014 )में भी अहम किरदार निभाया। इसमें मुख्य विलेन भयंकर परी के किरदार में दिखाई दीं। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा साल 2017 में उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053