![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/12/6.jpg)
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान बीते दिनों ही दुबई से मुंबई आए। मुंबई आने के बाद शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में यशराज फिल्म स्टूडियो के बाहर देखा गया। इस दौरान शाहरुख खान लंबे बाल और फ्रेंच दाढ़ी में अलग ही अंदाज में नजर आएं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/12/2.jpg)
शाहरुख खान के 'पठान' लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि शाहरुख खान ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म पठान पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/12/3.jpg)
शाहरुख खान ने एक सफेद टी शर्ट और साथ में काले रंग का लोअर पहना हुआ है। अपने नए लुक में शाहरुख़ खान बेहद शानदार नजर आ रहे हैं। लम्बे बालों में शाहरुख खान अलग ही लग रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/12/5.jpg)
फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी को-स्टार दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। वहीं फिल्म में जॉन अब्राहिम भी होंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/12/1.jpg)
मुंबई मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' एक हाई ऑक्टेन ऐक्शन मूवी होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण के हिस्से भी ढेर सारे ऐक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। यह फिल्म एक जासूस की कहानी होगी।
Story Author: lakhantiwari
![lakhantiwari](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/12/Lakhan-Tiwari.jpg)