
बॉलीवुड के हंक शांहिद कपूर ने मुंबई में कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चों और पुरुषों को बाइक राइड के बारे जानकारी और सड़क पर गाड़ी चलाने के नियमों जानकारी देते दिखाई दिए।

इस दौरान शाहिद कपूर ने काले रंग कि रिप्ड जींस, नीले रंग की डेनिम जैकेट के साथ सफेद टी-शर्ट और बाइक चलाने वाले दास्ताने पहने हुए थे।

शाहिद कपूर एक स्कूल की एक स्टूडेंड को हेलमेट पहनाते हुए। शाहिद कपूर यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए बच्चों द्वारा बनाए गए हेलमेट की हु्मेन शेप के एक इवेंट में शामिल हुए।

इवेंट के दौरान शाहिद कपूर ने बाइक राइडिंग की। शाहिद कपूर ने इस दौरान लोगों से मुस्कराते हुए बात और बाइक राइडिंग के तरीके बताए।

शाहिद कपूर इस दौरन फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिजी है, इसके वाबजूद वह इस इवेंट में सोशल कॉज के लिए आए।

शाहिद कपूर हाल ही में कियारा आडवाणी के साथ फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग मसूरी में की और उसके बाद मुंबई लौटे हैं।

आपको बता दें कि शाहिद कपूर 'कबीर सिंह' की शूटिंग के दौरान अक्सर बाइक की सवारी करने से कतरा रहे थे, लेकिन उन्होंने बाइक चलाना पसंद किया।

शाहिद कपूर लोगों से मिलकर मु्स्कारते हुए। वे अक्सर लोगों से इसी अंदाज में मिलते हैं। वह अपनी बेटी मीशा के साथ भी इसी क्यूट अंदाज में मिलते हैं।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के सेट पर एक दुर्घटना में फिल्म के चालक दल के सदस्यों में से एक की जान चली गई थी।

कबीर सिंह के सेट पर मरने वाले व्यक्ति की उम्र 35 साल थी और उसका नाम राम कुमार था। वह शूटिंग के लिए यूज होने वाले जनरेटर में पानी के लेबल की जांच कर रहा था। शाहिद कपूर ने इस शोक भी व्यक्त किया।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053